{"_id":"5f60ae2e8ebc3e51d4727268","slug":"army-sena-mainpuri-news-agr4593285173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के साथ नहीं होगा अन्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के साथ नहीं होगा अन्याय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव जिरौली के विद्यार्थीपुरम पहुंचकर मंगलवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं। संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे।
गांव जिरौली में लगभग 35 साल पहले तत्कालीन डीएम ने लगभग 500 बीघा जमीन डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसंधान संस्थान के नाम कर दी थी। संस्थान का दोमंजिला भवन बनाने के साथ ही आंबेडकर की मूर्ति भी लगाई गई। इसी स्थान पर अनुसूचित जाति के 20 परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। शासन द्वारा कराई गई जांच में आवंटन नियम विरुद्ध पाया गया। जमीन को ग्रामसभा के दस्तावेजों में ग्रामसभा के नाम दर्ज करा दिया गया है।
चार दिन पहले एसडीएम कुरावली अनूप कुमार ने राजस्व टीम के साथ पैमाइश कराकर वहां रहने वालों को जगह खाली करने को कहा है। मंगलवार को गंाव पहुंचे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अंकित कुमार, आदित्य वर्धन, सद्दाम हुसैन, विमल कुमार, मोनू आजाद, राहुल कुमार ने वहां रहने वालों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संगठन सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा। जरूरत पड़ेगी तो न्यायालय की भी शरण ली जाएगी।