{"_id":"60fae1dcd03e671bf315e629","slug":"army-recruitment-written-exam-postponed-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित: कोरोना व खराब मौसम के कारण टली परीक्षा, 25 जुलाई को थी प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित: कोरोना व खराब मौसम के कारण टली परीक्षा, 25 जुलाई को थी प्रस्तावित
Sat, 24 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:08 AM IST
सार
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को आगरा के एकलव्य स्टेडियम में होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण और खराब मौसम के कारण इसे टाल दिया गया।
विज्ञापन
सेना भर्ती (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में 25 जुलाई को प्रस्तावित सेना भर्ती की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में छह जिलों के अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण और मौसम की खराब स्थिति के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय (उत्तर प्रदेश) की ओर से जनपद आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज और फिरोजाबाद के युवाओं के लिए भारतीय सेना की भर्ती 15 फरवरी से आठ मार्च 2021 तक आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई थी।
विज्ञापन
इस भर्ती में जो अभ्यर्थी शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा में पास हुए थे। उन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 25 जुलाई 2021 को एकलव्य स्टेडियम में प्रस्तावित थी, जो कोरोना संक्रमण और खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय आगरा के हेल्प लाइन नंबर 0562-2288084 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
मेडिकल प्रमाणपत्र के लिए मारामारी
जिला अस्पताल में बीते 15 दिन से सेना में भर्ती के लिए मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रोजाना 450 से अधिक युवक आ रहे हैं। इनके पर्चे भी ओपीडी में ही बनाए जा रहे हैं, यहां मरीजों का भी पर्चा बन रहा है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: उपासना स्थल अधिनियम पर छिड़ी बहस, अब 30 जुलाई को सुनवाई
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि पर्चा काउंटर पर ही इनके लिए अलग से कंप्यूटर ऑपरेटर लगाया गया है, लेकिन वहां स्थान सीमित होने के कारण मरीजों को दिक्कत हो रही है। किसी अन्य जगह पर काउंटर की व्यवस्था कर रहा हूं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।