{"_id":"667aeb98d26bf2b6dc073e88","slug":"army-recruitment-rally-will-be-held-at-eklavya-stadium-in-agra-from-july-14-to-august-1-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 14 जुलाई से होगी सेना रैली भर्ती, जानें किस तारीख को किस जिले को युवाओं को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 14 जुलाई से होगी सेना रैली भर्ती, जानें किस तारीख को किस जिले को युवाओं को मिलेगा मौका
Tue, 25 Jun 2024 10:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:32 PM IST
सार
14 जुलाई से एक अगस्त के बीच आगरा में सेना की रैली भर्ती होगी। आगे पढ़ें और जानें किस तारीख को किस जिले को युवाओं को मिलेगा मौका?
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए अभ्यास करते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आगरा में सदर बाजार स्थित एकलव्य स्टेडियम में 14 जुलाई से एक अगस्त के बीच सेना भर्ती रैली होगी। आगरा सेना भर्ती कार्यालय 12 जिलों की सेना भर्ती आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
एडीएम सिटी अनूप कुमार ने बताया कि रैली में आगरा, अलीगढ, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, झांसी, जालौन, ललितपुर, कासगंज, मथुरा एवं मैनपुरी के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए अलग अलग दिन तय किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सेना भर्ती रैली के सुगम एवं सफल संचालन के लिए एकलव्य स्टेडियम के मैदान व दौड़ पथ को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। भीषण गर्मी और उमस देखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं करने, पानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य, प्रकाश, यातायात व्यवस्था के लिए कहा है ताकि रैली में हिस्सा लेने वाले युवाओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन