फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army Recruitment Fair will be jeet sing stadium

सेना भर्ती मेला आज से

Thu, 03 Sep 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 03 Sep 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Army Recruitment Fair will be jeet sing stadium
गुरुवार-शुक्रवार रात दो बजे से शुरू हो रही सेना भर्ती प्रक्रिया में पहले दिन एटा जनपद के युवक दौड़ लगाएंगे। सभी गुरुवार देर शाम को जीत सिंह स्टेडियम में अपनी जगह लेंगे। इसके बाद समूह में एकलव्य स्टेडियम ले जाया जाएगा। दौड़ शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे शुरू होगी। रैली में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सेना और स्थानीय प्रशासन की तैयारियां लगभग पूरी हैं। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। साथ ही ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक एमजी रोड की अपेक्षा सदर व नौलक्खा होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

सेना भर्ती दफ्तर डायरेक्टर श्रीकांत नारायण ने बताया कि जीत सिंह स्टेडियम में सबसे पहले लंबाई नापी जाएगी। इसके बाद शैक्षिक प्रमाण पत्र देखे जाएंगे। सभी को टोकन देकर समूह में एकलव्य स्टेडियम भेजा जाएगा। स्टेडियम में प्रवेश से पहले एक बार फिर से लंबाई नापी जाएगी। पहली दौड़ सुबह करीब 5.30 बजे होगी। जो फेल होगा, उसे पीछे के गेट से बाहर कर दिया जाएगा। दौड़ पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज फिर से चेक करने के बाद उनका मेडिकल होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

ये होंगे सुरक्षा इंतजाम
एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों स्टेडियम के अंदर सुरक्षा व्यवस्था सेेना की होगी। बाहर की सुरक्षा के लिए मथुरा, फीरोजाबाद, एटा, मैनपुरी सहित आसपास के जिलों से फोर्स बुलाई गई है। पीएसी के अलावा सेना के करीब 175 अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। शहर के रेलवे स्टेशनाें, बस स्टैंडों पर विशेष चौकसी रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर से कैंट तक रोड बंद
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक जीत सिंह स्टेडियम से आगरा कैंट को जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। इसी तरह सदर व एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने भी बेरीकेडिंग की जाएगी। रात दो बजे से दोपहर 12 बजे तक एमजी रोड का ट्रैफिक को सदर, नौलक्खा, माल रोड होकर गुजारा जाएगा।
बनेगा शिकायत प्रकोष्ठ
सेना की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक शिकायत प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। अगर किसी अभ्यर्थी को भर्ती से संबंधित कोई शक या शिकायत है, तो बेझिझक अपनी बात प्रकोष्ठ के समक्ष रख सकता है। पास अभ्यर्थी के पास यदि कुछ दस्तावेज कम रह जाते हैं, तो उसे एक-दो दिन का समय दिया जाएगा।
खुफिया एजेंसी सक्रिय
युवाओं को भर्ती के नाम पर ठगी से बचाने के लिए सेना की ओर से जीत सिंह और एकलव्य स्टेडियम में जगह-जगह बैनर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। दलालों पर नजर रखने के लिए साथ ही खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई है। इंटेलीजेंस की टीम सादा वर्दी में तैनात रहेगी।
रविवार को शहर में हाेंगे 55 हजार युवा
रविवार को शहर में प्रशासन की कठिन परीक्षा होगी। एक ओर सेना भर्ती मेला तो दूसरी ओर रोडवेज के कंडक्टर और न्यायिक सेवा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा। इन दोनों परीक्षाओं में करीब 55 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार (छह सितंबर) को शहर के 89 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे तक रोडवेज बस कंडक्टरों की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में करीब 45,272 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। रविवार को ही न्यायिक  सेवा के तहत मुंसिफ की प्रारंभिक लिखित परीक्षा भी होगी। इस के लिए 21 सेंटर बनाए गए हैं। न्यायिक सेवा परीक्षा में 9,408 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed