{"_id":"6ad03b0d1166d370a70e8a00","slug":"army-personnel-accused-of-exploitation-and-blackmail-wife-and-associate-also-booked-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का जाल, फिर ब्लैकमेल: सेना के जवान पर गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का जाल, फिर ब्लैकमेल: सेना के जवान पर गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जानें पूरा मामला
Thu, 15 Oct 2026 08:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:01 AM IST
सार
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की एक महिला ने फौजी अजीत चौधरी पर शारीरिक शोषण, मारपीट और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फौजी, उसकी पत्नी पूजा और प्रमोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी के अनुसार, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai generated
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की एक महिला ने फौजी अजीत चौधरी पर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण, मारपीट करने और निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अजीत, उसकी पत्नी पूजा और प्रमोद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता कृष्णा देवी ने बताया कि आरोपी अजीत चौधरी हाथरस के नगला सेवा क्षेत्र का रहने वाला है। वह सेना में नौकरी करता है। आरोप लगाया कि अजीत, पूजा और प्रमोद मिलकर महिलाओं को सुनियोजित तरीके से प्रेमजाल में फंसाते हैं। इसके बाद उनका शोषण करते हैं। अजीत ने उन्हें भी कई महीने प्रेम संबंध में उलझाए रखा। 29 जुलाई को सुबह वह घर में अकेली थीं, तभी पूजा और प्रमोद ने मकान मालिक को गलत जानकारी देकर उनके कमरे में प्रवेश किया। मारपीट की और गलत नीयत से छुआ।
ब्लैकमेल और धमकी का विरोध करने पर आरोपियों ने कपड़े फाड़ने और मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर मकान मालकिन पहुंचीं तो प्रमोद फोन छीनकर भाग गया और पूजा भी चली गई। बाद में दोनों ने उनके फोन से तस्वीरें निकालकर निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और पांच लाख रुपये मांगे। तस्वीरें इंस्टाग्राम आईडी पूजा चौधरी नाम के खाते से अपलोड की गईं। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।