{"_id":"5e3703b08ebc3e7d63322df3","slug":"army-person-dai-mainpuri-news-agr427617480","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर आए सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर आए सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु
विज्ञापन
02एमएनपी-49-मृतक सैनिक विनय कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। गांव नरैनीपुर में छुट्टी पर घर आए एक सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। शव घर के आंगन में पड़ा मिला। मृत्यु का कारण जानने के लिए पत्नी की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव नरैनीपुर निवासी विनय कुमार सेना में तैनात थे। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आए थे। 31 जनवरी को विनय घायल अवस्था में घर के आंगन में पड़े मिले थे। उन्हें उपचार के लिए आगरा नेशनल मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया था। वहां उपचार के दौरान सैनिक की मृत्यु हो गई। शव लेकर परिजन गांव आ गए। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक