फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   army man conducting free training camp in agra for youth

युवाओं के लिए उम्मीद की मशाल बना सेना का यह जवान, देखिए जुनून की हद

Sat, 08 Jul 2017 03:13 PM IST
दिलीप गुप्ता/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
दिलीप गुप्ता/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा) Updated Sat, 08 Jul 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
army man conducting free training camp in agra for youth
कैंप में प्रशिक्षण लेते युवा और अमित आर्यन (इनसेट) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फतेहाबाद के राजकीय डिग्री कालेज का मैदान इन दिनों आर्मी कैंप सा नजर आ रहा है। सुबह-सुबह ही यहां आसपास के गांवों से युवाओं का पहुंचना शुरू हो जाता है और एक सीटी के साथ शुरू होती है इनकी मिलिट्री ट्रेनिंग। इस कैंप के संचालक सेना के ही एक जवान हैं, जो अपनी ड्यूटी के साथ छुट्टी को भी सेना के लिए ही समर्पित किए हैं। उनका यही जज्बा आज फतेहाबाद के युवाओं के लिए उम्मीद की मशाल है। 
विज्ञापन


बता दें कि फतेहाबाद के गढ़ी ‌दरियाब निवासी अमित आर्यन पांच साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए। वर्तमान में वे नायक की रैंक पर आर्मी ट्रेनिंग स्कूल में फिजिकल ट्रेनर हैं। अमित बताते हैं कि ट्रेनिंग स्कूल में नए रंगरुट को प्रशिक्षण देने के दौरान उन्हें वे उन सभी बातों की जानकारी हुई जो भारतीय सेना भर्ती के समय एक युवा अभ्यर्थी में खोजती है। इसके बाद उन्हें अपने क्षेत्र के युवाओं को सेना के लिए तैयार करने का ख्याल आया और वे अपना जुनून लेकर निकल पड़े। 
विज्ञापन


अमित आर्यन के अनुसार सेना की नौकरी युवाओं के लिए हमेशा से ही पसंदीदा रही है। फतेहाबाद क्षेत्र में कई युवा ऐसे हैं जो सेना में भर्ती का जज्बा रखते हैं लेकिन पारिवारिक समस्याओं के चलते हर कोई बेहतर कोचिंग नहीं ले पाता। ऐसे में उन्होंने अपनी छुट्टी के दौरान क्षेत्र के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर सेना के लिए तैयार करने का बीड़ा उठाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पहल पर सेना में भर्ती का सपना देखने वाले कई युवा फतेहाबाद के राजकीय डिग्री कालेज मैदान पर पहुंचने लगे और बीते पांच सालों में यह प्रयास एक फिटनेस कैंप में तब्दील हो गया है। यहां रोजाना सुबह ठीक 5:45 बजे अमित की सीटी बजते ही कैंप की शुरुआत होती है और सुबह 8:30 बजे तक युवाओं को सेना की तैयारी की हर बारीकी समझाई जाती है। शाम को भी कैंप लगता है। खास जोर फिटनेस पर दिया जाता है। 

अब तक सेना को दिए 125 जवान

army man conducting free training camp in agra for youth
कैंप - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से विशेष बातचीत में अमित आर्यन ने बताया कि फिलहाल वे करीब 500 युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। उनके साथ उनके कैंप से ही सेना में चयनित हुए रामनिवास भी जुड़ गए हैं। अमित ने बताया कि जब भी वह छुट्टी पर आते हैं तो पूरा समय क्षेत्र के युवाओं को सेना के लिए तैयार करने में देते हैं। उनके जुनून का ही नतीजा है कि क्षेत्र के करीब 125 युवाओं का चयन सेना में हो चुका है। कैंप से चयनित युवाओं के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को जूते व ट्रैकसूट दिलवाकर भी मदद की जाती है। इस निशुल्क ट्रेनिंग कैंप में फतेहाबाद की एक सामाजिक संस्था युवाओं को केले और जूस का वितरण भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed