फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   army jawan of etah district died in Kashmir

कश्मीर में एटा के जवान की मौत: सेना के शिविर में फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 10 Aug 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Aug 2021 12:03 AM IST
सार

तहसील सदर क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी अरविंद चौहान पांच साल पहले सेना में सिपाही पद पर नियुक्त हुए थे। उनके भाई में सेना में हैं। पिता भी सेना में रह चुके हैं। 

विज्ञापन
army jawan of etah district died in Kashmir
जवान अरविंद चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में तैनात उत्तर प्रदेश के जनपद एटा निवासी सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। रविवार रात को मृतक जवान के परिजनों को सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। शव को सड़क मार्ग द्वारा कश्मीर से दिल्ली लाया जा रहा है। इसके बाद गांव पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबकि तहसील सदर क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी अरविंद चौहान पांच साल पहले सेना में सिपाही पद पर नियुक्त हुए थे। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। वह वर्तमान में अहमदनगर में तैनात हैं। पिता अरुण चौहान भी सेना से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन


परिवार को रविवार रात अरविंद की मौत की सूचना मिली। कश्मीर से मिली जानकारी के मुताबिक जवान का शव फंदे से लटका मिला है।  बताया गया है कि शव गांव तक पहुंचने में रात या मंगलवार सुबह तक का समय लग सकता है। गांव में जानकारी होने पर जवान के घर पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

army jawan of etah district died in Kashmir
अरविंद चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फंदे से लटका मिला जवान का शव 
कश्मीर से मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवान अरविंद चौहान की तैनाती मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के मानसबल इलाके में थी। शुक्रवार को शिविर में उनका शव फंदे से लटका मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जवान ने अपने आत्महत्या की है।

हालांकि इसको लेकर सेना की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई, लेकिन पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया है। 

पत्नी से चल रही थी अनबन
मृतक अरविंद के चाचा अरुण चौहान ने बताया कि अरविंद की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। दोनों में अनबन के चलते पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है। रविवार रात सेना की ओर से फोन आया, जिसमें अरविंद की मृत्यु की सूचना दी गई। अभी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed