फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arms licence canceled main accused of kasganj riots

कासगंज हिंसाः मुख्य आरोपी सलीम और नसीम का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Wed, 07 Feb 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Wed, 07 Feb 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
arms licence canceled main accused of kasganj riots
तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कासगंज हिंसा में हुई चंदन की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी सलीम और उसके भाई नसीम के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश जिलाधिकारी आरपी सिंह ने जारी कर दिया। वहीं चंदन के पिता ने भी शस्‍त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्य आरोपी सलीम के पास दो नाली बंदूक और उसके भाई नसीम के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस था। कोतवाली पुलिस ने जिलाधिकारी को शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेजी थी।
विज्ञापन


 इस संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी ने दोनों ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दे दिया। हत्या में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में मंगलवार की रात्रि और बुधवार को भी चलती रहीं, लेकिन बुधवार को कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि फरार आरोपियों के बारे में पुलिस के पास इनपुट नहीं हैं जिससे उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। बाहरी जनपदों में भी गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस बैरंग वापस लौट आईं। कुछ मामले अज्ञात लोगों के खिलाफ भी दर्ज हुए हैं। 

मजिस्ट्रेटी जांच अपर जिलाधिकारी न्यायिक मनीष नाहर कर रहे हैं। उनके समक्ष लोग अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने जा रहे हैं। वहीं एसआईटी की टीम जहां कासगंज के मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

उसे गंजडुंडवारा मामले की भी जांच पड़ताल सौंपी गई है। इन दोनों मामलों के लिए एसआईटी टीम साक्ष्य जुटा रही है। डीएम आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव लगातार कार्रवाई की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed