{"_id":"672ba9db2d526007fa011283","slug":"aqi-reaches-211-air-in-the-district-continues-to-deteriorate-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-126717-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक्यूआई पहुंचा 211, बिगड़ने रही जिले की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक्यूआई पहुंचा 211, बिगड़ने रही जिले की हवा
Wed, 06 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली बाद जिले की हवा प्रदूषित होती जा रही है। बुधवार को सुबह से ही धुंध छाई रही। जिले का एक्यूआई 211 नापा गया। इसके साथ ही दमा के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। पिछले दो दिनों में जिला अस्पताल में सौ से अधिक अस्थमा के मरीज पहुंचे हैं। 30 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध ने सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया।
दिवाली के बाद पर्यावरण में धुंध और धुआं बढ़ने के कारण अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ चली है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले दो दिन में अस्पताल में सौ से अधिक अस्थमा के मरीज पहुंचे हैं। सांस लेने में दिक्कत के चलते बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में अस्थमा के 55 मरीज पहुंचे। जिनमें से 11 मरीजों को सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती कराया गया।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव प्रयागपुर निवासी दयाराम (95) को सांस लेने में दिक्कत होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि वृद्ध को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ी हैं।