फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aprajita

ये हैं असली अपराजिता: महामारी के बीच निभा रहीं अपना कर्तव्य

Tue, 31 Mar 2020 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
aprajita
31एमएनपी-04-करिश्मा देवी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सारा देश इस समय कोरोना वायरस की दहशत से जूझ रहा है। हर कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। इन सबके बीच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। इनमें सबसे अधिक बहादुरी महिला स्टाफ नर्स की है। अपने सुरक्षा की चिंता किए बिना ही यह कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। महामारी के बीच यह अपना कर्तव्य निभा रही हैं। जिला अस्पताल में कोरोना से संदिग्धों की स्क्रीनिंग से लेकर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नर सेवा ही नारायण सेवा
जिला अस्पताल में तैनात मैटर्न माधुरी देवी कहती हैं कि उनकी जिम्मेदारी है कि यहां आने वाले लोगों की बेहतर देखभाल रखी जाए। भगवत गीता में कहा गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ऐसे में डरने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

माधुरी देवी, मैटर्न
अपने कर्तव्य का पालन करना ही सच्चा धर्म
कोरोना महामारी है, लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस महामारी के बीच भी यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं दें। अपने कर्तव्य का पालन करना प्रत्येक प्राणी का धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करिश्मा, स्टाफ नर्स
हम नहीं तो फिर कौन करेगा बीमारों की सेवा
हमारी जिम्मेदारी है कि बीमारों की देखभाल करें। किसी भी महामारी के बीच स्वास्थ्य विभाग को तो अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। यदि हम नहीं तो फिर बीमारों की देखभाल कौन करेगा।
गीतारानी, स्टाफ नर्स
जब वो नहीं डरते तो हम क्यों डरें
देश के सैनिक देश की सीमा पर हर मौसम में अपनी जान जोखिम में डाल अपने कर्तव्य का पालन करते हैं। जब वो नहीं डरते तो हम इस कोराना महामारी में क्यों डरें।

सुमन देवी, स्टाफ नर्स
बचाव रखते हुए देना है उचित उपचार
कोरोना वायरस महामारी है। सभी लोग बचाव कर रहे हैं। हम लोगों की भी अपना बचाव रखते हुए मरीजों को बेहतर उपचार देना है। स्वास्थ्य कर्मी यदि डरेंगे तो फिर मरीजों को कौन संभालेगा।
नीता कुमारी स्टाफ नर्स
हर परिस्थति में निभानी है जिम्मेदारी
बीमारी किसी को भी हो सकती है। स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे हर स्थिति में लोगों को बेहतर उपचार दें। वह अपना कर्तव्य निभा रही हैं।
कुसुम देवी, स्टाफ नर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed