फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aprajita, 100 smile, kasganj, amarujala campain

भविष्य के लिए जल का संचयन करना जरूरी

Sat, 31 Aug 2019 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
aprajita, 100 smile, kasganj, amarujala campain
कासगंज के रानी अवंती बाई इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में जल संचयन की शपथ लेती ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। रानी अवंती बाई इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने जल संचयन पर अपने विचारों को रखा। वहीं जल संचय करने एवं अपराजिता की शपथ ली।
विज्ञापन

छात्रा सुधा ने कहा कि आज कई स्थानो ंपर पेयजल का संकट बना हुआ है। धरती पर पेयजल की मात्रा सीमित हैं। यदि जल की बर्बादी को नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में सभी को जल संकट से जूझना होगा। अभी से ही जल संचयन पर जोर नहीं दिया गया तो भविष्य में यह समस्या और अधिक विकराल होगी। छात्राओं ने जल को संचयन करने के तरीकों को भी बताया।
विज्ञापन

छात्रा मीनू ने कहा कि जितनी आवश्यकता हो उतने ही जल का दोहन जमीन से किया जाए। सभी इमारतों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएं। तालाबों और नदियों को स्वच्छ रखा जाए। महिलाएं और छात्राएं जल को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करें। जल संचय की मुहिम चलाकर लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने जल बचाने एवं अपराजिता की शपथ ली। इस दौरान कॉलेज की छात्राएं, शिक्षिकाएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल का दोहन अधिक करने से जल की बर्बादी भी अधिक होती हैं। जल का उपयोग तो हो, लेकिन र्दुपयोग न हो। जल बचाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। - जूली, छात्रा।
जल संचयन कर ही भविष्य में जल संकट से बचा सकता है। अभी समय हैं लोग अभी से जल संचयन के लिए उपाय करना शुरु करें।
- पिंकी, छात्रा।
महिलाएं और छात्राएं जल संचयन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आएं। जब सभी जागरूक होंगे तभी जल का संचय हो सकेगा।
- अंजू।
जल संचय के लिए सरकार तो उपाय कर ही रही है। लेकिन हमें भी अपनी ओर से जल को बचाने के लिए उपाय करना चाहिए, तभी जल संचयन का उद्देश्य पूरा होगा।
-बेबी, शिक्षिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed