फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Appraisal of property acquired for National Highway completed

Agra News: राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित संपत्ति का मूल्यांकन पूरा

Tue, 30 Jul 2024 01:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Appraisal of property acquired for National Highway completed
कासगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 530बी के निर्माण की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। अधिग्रहित की जाने वाली भूमि में बनी संपत्तियों के मूल्यांकन का कार्य राजस्व टीम के द्वारा पूरा किया जा चुका है। अब एनएचएआई के द्वारा जिन भूस्वामियों को मुआवजा दिया जा चुका है उन भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। अब निर्माण वाली संपत्तियों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। उनका मुआवजा देने के बाद इन संपत्तियों को एनएचएआई के द्वारा तोड़ा जाएगा।डीएम मेधा रूपम लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी के निर्माण कार्य की समीक्षा कर रही हैं। डीएम के निर्देश पर अधिग्रहित भूमि पर संपत्तियों का आकलन राजस्व टीमें कर चुकी हैं। डीएम ने कहा कि निर्मित संपत्तियों का मुआवजा वितरण के बाद एनएचएआई इन संपत्तियों को कब्जे में ले सकती है। अब तक 180 करोड़ रुपये का मुआवजा भू स्वामियों को वितरित किया जा चुका है। अब 100 करोड़ से अधिक का मुआवजा वितरित किया जाना है। एनएचएआई ने कई ग्रामीण इलाकों में भूमि पर कब्जा कर लिया है। बारिश के सीजन के बाद सितंबर माह से राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढऩे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed