फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Appointment of Principal of BDM Inter College rejected

बीडीएम इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य की नियुक्ति खारिज

Mon, 08 Nov 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Appointment of Principal of BDM Inter College rejected
शिकोहाबाद- पत्रकार वार्ता के दौरान बीडीएम कॉलेज में प्रधानाचार्या पद को लेकर हुए फर्जीबाड़े की ? - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा की अध्यक्षता में गठित मंडलीय समिति ने बीडीएम कॉलेज की प्रधानाचार्या स्वालिहा परवीन की नियुक्ति को खारिज कर दिया। शिकायत की जांच में मंडलीय समिति को तथ्यों को छिपाकर नियुक्ति की बात स्पष्ट हुई। समिति ने स्वालिहा परवीन से वेतन के रूप में प्राप्त की गई धनराशि की वसूली कराकर राजकोष में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला नगर के बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या के पद पर नियुक्ति का है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अश्वनी माथुर ने स्वालिहा परवीन पर तथ्यों को छिपाकर नियुक्ति लेने का आरोप लगाया था। शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंडलीय समिति ने कहा कि पदोन्नति लाभ प्राप्त करने के लिए सेवा अवधि की पूर्ति के लिए उनकी प्रथम नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से सहायक अध्यापिका के पद पर 14-07-1997 को हुई।
विज्ञापन

उनके द्वारा प्रवक्ता अंग्रेजी के पद पर पदोन्नति लाभ प्राप्त करने के लिए सेवा अवधि की पूर्ति के लिए अपनी प्रथम नियुक्ति तिथि में 17-07-97 के स्थान पर संस्थाधिकारियों की मिलीभगत से कूट रचना कर 1-07-97 की गई। समिति ने कहा परवीन ने इसी आधार पर प्रवक्ता अंग्रेजी के पद पर पदोन्नति का लाभ प्राप्त किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा ने परवीन की पदोन्नति को निरस्त करते हुए कूट रचना कर पदोन्नति एवं लाभ प्राप्त करने के दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय विधिक कार्रवाई कर वेतन के रूप में प्राप्त की गई धनराशि की वसूली कराकर राजकोष में जमा कराने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विद्यालय प्रबंधक और लिपिक पर मिलीभगत का आरोप
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अश्वनी माथुर ने सोमवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में बीडीएम कॉलेज में पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि वर्तमान पालिकाध्यक्षा मुमताज बेगम ने दिसंबर 2017 में शपथ ग्रहण की थी लेकिन अध्यापिकाओं की वरिष्ठता सूची सितंबर 2017 को भेजी गई थी। इस सूची में पालिकाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। उनका आरोप है कि शपथ लेने से तीन माह पूर्व पालिकाध्यक्षा ने वरिष्ठता क्रम के लिए भेजी गई सूची में हस्ताक्षर कैसे कर दिए? उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि वरिष्ठता सूची में नियमों को ताक पर रखकर मिलीभगत से हेराफेरी कर स्वालिहा परवीन को पदोन्नति देते हुए उन्हें प्रधानाचार्य के पद पर बैठाया गया। अश्वनी माथुर ने शासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

----------------------------
जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालय द्वारा पूरी पत्रावली भेजी गई थी। विद्यालय निरीक्षक द्वारा पारित आदेश का अनुपालन कराते हुए स्वालिहा परवीन को प्रधानाचार्य की नियुक्ति कराई गई थी। अब जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दिए गए आदेश का विधिवत पालन कराना सुनिश्चित किया जाएगा। मामले में प्रबंधक का कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार एवं बेबुनियाद है।
मुमताज बेगम
पालिकाध्यक्षा, प्रबंधक बीडीएम कॉलेज
शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed