{"_id":"6116aab08ebc3edfb473cc40","slug":"appointment-of-deceased-dependent-in-an-unlawful-manner-mainpuri-news-agr503688150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम विरुद्ध तरीके से की मृतक आश्रित की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम विरुद्ध तरीके से की मृतक आश्रित की नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कस्बा भोगांव निवासी एक व्यक्ति ने नगर पंचायत भोगांव में एक मृतक आश्रित की नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए ईओ सहित आला अफसरों से शिकायत की है।
भोगांव कस्बे के मोहल्ला चौधरी निवासी अभिनय कुमार की ओर से अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत भोगांव, जिलाधिकारी, निदेशक नगर निकाय निदेशालय और मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजे हैं। इसमें उसने बताया है कि नगर पंचायत भोगांव में तैनात एक लिपिक की पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित के तहत नियुक्ति की गई है। संबंधित व्यक्ति के माता-पिता दोनों सरकारी सेवा में हैं।
वर्तमान में संबंधित की मां भोगांव क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। नियमावली के अनुसार माता-पिता दोनों के सरकारी सेवा में होने पर किसी एक की मृत्यु पर उनके आश्रित को नियुक्ति नहीं दी जा सकती है। अधिशाषी अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि अभी इस प्रकरण में बिना जानकारी के मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। अगर शिकायत है तो उसकी जांच कराई जाएगी।