{"_id":"692cadb6f03fcc117c0b3bdf","slug":"appointment-in-police-by-concealing-crime-sister-in-law-files-fir-agra-news-c-25-1-agr1034-929687-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अपराध छिपाकर पुलिस में नियुक्ति, भाभी ने कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अपराध छिपाकर पुलिस में नियुक्ति, भाभी ने कराई प्राथमिकी
Mon, 01 Dec 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज थाने में महिला ने अपने देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि देवर ने आपराधिक इतिहास छिपाकर पुलिस में नियुक्ति ले ली है।
जगदीशपुरा के अमरपुरा की शिल्पी राजपूत ने बताया कि उनके देवर विकास (निवासी कौलक्खा, राजपुर चुंगी) की अभी 2025 में पुलिस भर्ती में नियुक्ति हुई है। उनकी शादी 29 नवंबर 2021 को विकास के बड़े भाई पवन कुमार के साथ हुई थी। 17 मई 2023 को उन्होंने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर पवन, विकास, सास गायत्री, ससुर विशंभर और ननद ममता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विकास पर ताजगंज थाने में भी मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज है। दोनों मामले में आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत हो चुके हैं। उसने अपना आपराधिक इतिहास छिपाकर भर्ती परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
प्रकरण पर एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर भर्ती बोर्ड को जानकारी देकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।