फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Apply for improvement and compartment in UP Board by 31st May

Agra News: यूपी बोर्ड में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए 31 मई तक करें आवेदन

Wed, 08 May 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
Apply for improvement and compartment in UP Board by 31st May
यूपी बोर्ड में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए 31 मई तक करें आवेदन
विज्ञापन

- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्धारित किया शुक्ल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का परिणाम जारी करने के बाद अब 7 मई से इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन शुरू हो । इसके आवेदन यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 31 मई तक लिए जाएंगे। इसके ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करवाना होगा।
यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। उसके बाद अब इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। यूपी बोर्ड के जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि इंप्रूवमेट के अंतर्गत हाईस्कूल के परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें 256.50 रुपये शुल्क चालान के रूप में जमा करना होगा। इंटरमीडिएट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में सम्मिलित परीक्षार्थी किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि भाग एक एवं दो के निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्न पत्र में या व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इंटरमीडिएट का परीक्षा शुल्क 306 रुपये है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने के बाद आवेदन की प्रति वेबसाइट से डाउनलोड करके यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में डाक के माध्यम से जमा करवाना होगा। इसकी परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

मृतक शादाब ।

मृतक शादाब ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed