{"_id":"69a5fc725944b80f760debe0","slug":"apply-coconut-oil-on-hands-feet-and-face-avoid-using-soap-repeatedly-agra-news-c-25-1-agr1036-1001517-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: होली में रंग खेलने से पहले या बाद में क्या करें? चिकित्सक ने बताए ये तरीके, जिससे खराब न हो स्किन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: होली में रंग खेलने से पहले या बाद में क्या करें? चिकित्सक ने बताए ये तरीके, जिससे खराब न हो स्किन
Tue, 03 Mar 2026 12:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:44 PM IST
सार
Holi Skin Care Tips: होली खेलने जा रहे हैं तो रंगों के कारण होने वाले आफ्टर इफेक्ट से बचाव की योजना बना लें। सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर त्वचा को सुंदर और सुरक्षित रखा जा सकता है। होली का आनंद उठाएं लेकिन त्वचा की सुरक्षा को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
होली में रंग खेलने से पहले या बाद में क्या करें?
- फोटो : Adobe
विस्तार
होली खेलने से पहले हाथ-पैर, सिर और चेहरे पर अच्छी तरह से नारियल तेल लगा लें। इससे रंगों से होने वाली एलर्जी से बचाव होगा। अस्थमा-सांस रोगी हैं तो गुलाल परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में मास्क लगाकर होली खेलें।
विज्ञापन
Trending Videos
त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सिंथेटिक रंग में कई केमिकल होते हैं। त्वचा पर रगड़ने से एलर्जी होती है। इससे चकत्ते, खुजली और जख्म बन सकते हैं। ऐसे में अच्छी गुणवत्ता की मॉइश्चराइजर या फिर नारियल का तेल सिर, हाथ-मुंह और चेहरे पर जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि अस्थमा और सांस के मरीज गुलाल लगाने से पहले मास्क लगा लें, एलर्जी से उन्हें दिक्कत बढ़ सकती है। ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने कहा कि आंखों पर चश्मा लगा लें। कानों में पानी जाने से बचाएं।
इन बातों पर रखें ध्यान
1- रंग छुड़ाने के लिए बार-बार साबुन से चेहरा न धोएं।
2- खूब पानी पीएं और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।
3- सांस-अस्थमा मरीज दवाएं बंद न करें, धूल-धुआं से बचें।
4- आंखों में जलन होने पर रगड़ें नहीं, ठंडे-साफ पानी से धोएं।
5 - आंख, कान और नाक में रंग न लगाएं। गुब्बारे नहीं मारें।
1- रंग छुड़ाने के लिए बार-बार साबुन से चेहरा न धोएं।
2- खूब पानी पीएं और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।
3- सांस-अस्थमा मरीज दवाएं बंद न करें, धूल-धुआं से बचें।
4- आंखों में जलन होने पर रगड़ें नहीं, ठंडे-साफ पानी से धोएं।
5 - आंख, कान और नाक में रंग न लगाएं। गुब्बारे नहीं मारें।