Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Applied tilak to brother via video call on Bhai Dooj in agra

अटूट प्रेम: दूरियां भी नहीं रोक सकीं भाईदूज की खुशियां, वीडियो कॉल पर बहनों ने किया भाइयों को तिलक

Wed, 11 Nov 2026 11:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 11 Nov 2026 11:14 PM IST
सार

कई बहनों ने वीडियो कॉल के जरिये भाइयों को तिलक किया और ऑनलाइन ही भाई दूज मनाई। स्क्रीन के उस पार से मिले आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने दूरी के बावजूद त्योहार की खुशियां बरकरार रखीं।

विज्ञापन
Applied tilak to brother via video call on Bhai Dooj in agra
भैया दूज पर भाई का तिलक करती बहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व भाई दूज बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक दिखाई दी। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। गोला और मिठाई खिलाकर भाई दूज की परंपरा निभाई गई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर अपने स्नेह दिखाया।
विज्ञापन


पर्व पर उन बहनों ने भी परंपरा निभाने का तरीका खोज लिया, जिनके भाई किसी कारणवश घर नहीं पहुंच सके। ऐसी बहनों ने वीडियो कॉल के जरिये भाइयों को तिलक किया और ऑनलाइन ही भाई दूज मनाई। स्क्रीन के उस पार से मिले आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने दूरी के बावजूद त्योहार की खुशियां बरकरार रखीं।
विज्ञापन


सुबह से देर रात तक बाजारों में त्योहार की रौनक बनी रही। गोला, मिठाई और उपहारों की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। वहीं दूसरे शहरों में रहने वाले भाइयों के घर पहुंचने का सिलसिला भी जारी रहा। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। दिनभर कोई बहन भाई के घर पहुंचने की जल्दी में थी तो किसी को भाई के आने का इंतजार था। घरों में तिलक, मिठाई और उपहारों के साथ भाई-बहन के रिश्ते की मिठास घुलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed