{"_id":"618c1c8ba3dd0b6ac850d0c0","slug":"application-form-submission-for-tablet-and-smart-phone-agra-city-news-agr5142731166","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबलेट व स्मार्ट फोन के लिए फार्म नहीं जमा कर पाए सभी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबलेट व स्मार्ट फोन के लिए फार्म नहीं जमा कर पाए सभी छात्र
विज्ञापन
आरबीएस कॉलेज में लैपटॉप के लिए फॉर्म जमा करने के लिए लगी छात्र-छात्राओं की भीड़
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। निशुल्क टेबलेट और स्मार्टफोन पाने के लिए सभी विद्यार्थी बुधवार तक आवेदन फॉर्म जमा नहीं कर पाए। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कॉलेजों के प्राचार्यों व संस्थानों के निदेशक व विभागाध्यक्षों को छात्रों का ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए 10 नवंबर तक का समय दिया गया था। बुधवार को कॉलेजों के काउंटरों पर फॉर्म जमा करने के लिए भीड़ लगी रही। सभी छात्रों के फॉर्म जमा नहीं हो पाए। इन्हें बृहस्पतिवार को बुलाया गया है।
निर्धारित प्रोफार्मा पर छात्रों से जानकारी मांगी जा रही है। स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। कॉलेजों को आवेदन फॉर्म प्राप्त होने के बाद प्रत्येक छात्र की जानकारी एक्सल सीट पर बनाकर विश्वविद्यालय को देनी होगी। विश्वविद्यालय उसका सत्यापन करके जिलाधिकारी के पास भेजेगा। इसके बाद उच्च शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशालय को सूची भेजी जाएगी। बुधवार को आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, सेंट जोंस सहित सभी कॉलेजों में फॉर्म जमा करने के लिए भीड़ लगी रही। सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि फॉर्म जमा करने में समय लग रहा है। शुक्रवार तक प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।
दिवाली की छुट्टी पड़ने से कॉलेजों को छात्रों से आवेदन फॉर्म भरवाकर जमा कराने के लिए समय कम मिला। विश्वविद्यालय ने 10 नवंबर तक कॉलेजों से ब्योरा मांगा था। कॉलेजों ने जानकारी दी है कि अभी छात्र फॉर्म जमा करने से रह गए हैं। ऐसे कॉलेजों से कहा गया है कि एक-दो दिन में वह प्रक्रिया पूरी कर लें। - डॉ. शशि कपूर, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी