{"_id":"5f0acbe864dcc21f8c04b4c2","slug":"application-for-driving-license-date-in-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग लाइसेंस के कम स्लॉट ने बढ़ाई आवेदकों की मुश्किलें, जानिये कब मिल रही तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग लाइसेंस के कम स्लॉट ने बढ़ाई आवेदकों की मुश्किलें, जानिये कब मिल रही तारीख
Sun, 12 Jul 2020 02:08 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 12 Jul 2020 02:08 PM IST
सार
20 अगस्त के बाद मिल रही तारीख
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा परिवहन विभाग द्वारा स्लॉट कम करने से अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। लर्निंग में आवेदकों को 20 अगस्त के बाद की तारीख दी जा रही है।
लॉकडाउन के बाद लर्निंग लाइसेंस का स्लॉट कम करने से आवेदकों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। पहले जहां आरटीओ में 350 लाइसेंस रोजाना बनाए जा रहे थे, अब इनकी संख्या 60 कर दी गई है। इस कारण आवेदकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
काम की खबर: स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दोबारा करना होगा आवेदन
विज्ञापन
आठ जुलाई को आवेदन करने वालों को टेस्ट के लिए 20 अगस्त तक की तारीखें दी गईं। यही स्थिति स्थायी लाइसेंस में बन रही है। अब एक सौ लाइसेंस ही बनाए जा रहे हैं। आरआई सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि डीएल में वेटिंग बढ़ रही है। स्थायी लाइसेंस में भी टेस्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

सवारी नहीं मिली, कट रहा है वेतन
रोडवेज में लोड फैक्टर कम होने यानी खाली बसें चलाने पर संविदा के 140 चालक, परिचालकों के वेतन से दो सौ से पांच सौ रुपये तक की कटौती की गई है। इससे संविदा के चालक, परिचालकों में रोष है। अनलॉक में बसों में सवारी नहीं मिल पा रही हैं।
इस कारण चालक, परिचालक टारगेट पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अब विभाग ने वेतन कटौती शुरू कर दी है। इस संबंध में आरएम मनोज पुंडीर का कहना है कि वेतन साफ्टवेयर पर कार्य के मुताबिक बनता है।