फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   appearance of 48 roads of one thousand km length in Agra will change proposal sent to government

UP: आगरा में एक हजार किमी लंबी 48 सड़कों की बदलेगी सूरत, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 20 Jun 2025 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 08:34 AM IST
सार

आगरा लोक निर्माण विभाग ने एक हजार किमी लंबी सड़कों की  मरम्मत, नवीनीकरण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। 

 

विज्ञापन
appearance of 48 roads of one thousand km length in Agra will change proposal sent to government
जिलाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कों की समीक्षा बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने की। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि एक हजार किमी लंबी 48 सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण व चौड़ीकरण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


 

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि 30 जून तक सड़कों के प्रस्ताव स्वीकृत हो जाएंगे। बरसात के बाद राज्य मार्ग, जिला मार्ग, ग्रामीण मार्गों सहित 18 प्रकार की सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 में संसदीय क्षेत्र में सड़कों की समीक्षा की। उधर, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छूटे हुए मार्गों पर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा तय करने, नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश डीएम को दिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed