फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   appeal of voting to people

अपील- जमकर करेंगे मतदान, तभी होगा गांव का उत्थान

Sat, 24 Apr 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
appeal of voting to people
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जहां एक ओर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को प्रशासन पहल कर रहा है वहीं मतदाता भी इस बार जागरूक दिखाई दे रहे हैं। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह है। मतदाताओं का मानना है कि जब हम अधिक से अधिक मतदान करेंगे तभी गांव विकास की ओर अग्रसर हो पाएगा। जागरूक मतदाता अन्य मतदाताओं से भी मतदान की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

मतदाताओं की बात-
- मतदान हमारा अधिकार है। हर मतदाता को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। गांव की सरकार चुनने में मतदाताओं की अहम भूमिका है। हमें गांव के विकास के लिए बेहतर प्रत्याशी का चुनाव करना है। - विनोद कुमार।
विज्ञापन

- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होना है। हमें बेहतर प्रत्याशी का चुनाव करना है। जो हमारे गांव का विकास कर सके। यदि हम मतदान के प्रति जागरूक न हुए तो विकास के लिए नहीं लड़ पाएंगे। - सचिन।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वोट के लिए प्रत्याशियों द्वारा प्रलोभन के साथ साथ कई वादे किए जा रहे हैं, लेकिन सभी को सोच समझकर मतदान करना है। यदि प्रलोभन में आकर मतदान किया तो फिर हम जागरूक मतदाता नहीं कहलाएंगे। हर हाल में मतदान अवश्य करें। - दीपक मिश्रा।

- एक बेहतर प्रत्याशी चुनने के लिए हम मतदान के दिन घर से निकलेंगे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगेे, लेकिन मतदान अवश्य करेंगे। क्योंकि मतदान न करना अपने अधिकारों से वंचित रहना है और विकास की बात भी नहीं कह पाएंगे। - बौबी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed