फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   APMC officials embroiled in controversy over illegal fee collection and unlicensed trading

Agra News: शुल्क के नाम वसूली और बिना लाइसेंस व्यापार में घिरे मंडी अफसर

Sun, 18 Oct 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
APMC officials embroiled in controversy over illegal fee collection and unlicensed trading
आगरा। शुल्क के नाम वसूली और बिना लाइसेंस व्यापार कराने के गंभीर मामले में मंडी समिति के अफसर घिर गए हैं। भ्रष्टाचार की शिकायत पर शासन स्तर पर मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शासन ने शिकायत करने वाले कारोबारी के खिलाफ भी बिना लाइसेंस कारोबार करने की जानकारी तलब की है।
विज्ञापन

दरअसल, घटवासन निवासी राजीव अग्रवाल ने तत्कालीन मंडी सचिव शिव कुमार राघव और सेवानिवृत्त मंडी निरीक्षक हरीबाबू के खिलाफ एक लाख रुपये मंडी शुल्क के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगाया था। आरोप की शुरुआती जांच में शासन ने पाया कि प्रकरण में एक ओर जहां एक लाख रुपये के भ्रष्टाचार की बात कही गई है। वहीं, यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता कई वर्षों से बिना लाइसेंस फर्म का संचालन कर रहा था और मंडी समिति के तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में शिकायतकर्ता और अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। शासन से मिली शिकायत पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायत से खुला मिलीभगत का मामला

संबंधित फर्म सालों से बिना वैध लाइसेंस के मंडी में व्यापार कर रही थी और तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया। शासन ने मामले में निर्देश दिए हैं कि जांच आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि दोषी अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

शासन से एक आईजीआरएस के संबंध में आख्या मांगी गई है। प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाएगी। - मनीष बंसल, जिलाधिकारी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed