{"_id":"5ce25362bdec22073c2c827c","slug":"aparajita-100-million-smiles-women-empowerment-program-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: नारी सम्मान और कौशल विकास को उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: नारी सम्मान और कौशल विकास को उठाई आवाज
Mon, 20 May 2019 12:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 May 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
एटा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत रविवार को महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रोजगार और कौशल विकास पर चर्चा की गई। साथ ही महिला अधिकारों पर चिंतन हुआ।
डॉ. शशि ने कहा कि महिलाएं आज के दौर में किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर जगह महिलाएं अपनी काबिलियत के दम पर लोहा मनवा रही हैं। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के तहत बेटियों को शिक्षित बनाया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि आजकल हर कोई नौकरी के पीछे भाग रहा है, लेकिन कौशल विकास की ओर कोई ध्यान नहीं देता। इसलिए जरूरी है कि नौकरी से पहले कौशल को विकसित किया जाए।
श्वेता ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए हर साल लाखों युवा प्रयास करते हैं, लेकिन उनका चयन भी नहीं हो पाता। ऐसे में जरूरत है कि कौशल विकास के साथ ही हर युवा अपनी क्षमता और योग्यता को पहचानें।

ममता ने कहा कि महिलाएं जब नौकरी करने निकलती हैं, तो तमाम तरह की बातें की जाती हैं। इसके लिए विकृत मानसिकता को बदलने की जरूरत है। अंजली ने कहा कि महिलाओं को किसी क्षेत्र में खुद को कमजोर नहीं मानना चाहिए। हम किसी से कम नहीं हैं।
प्रिंसी चौहाल ने कहा कि नौकरी के लिए युवा दौड़ रहे हैं, लेकिन कौशल विकास बेहद आवश्यक है। प्रियंका ने बताया कि कौशल विकास के जरिए अपने अंदर की क्षमता और रुचि को पहचाना जा सकता है। रंजना वर्मा ने कहा कि नारियों को अपने अधिकारों को पहचानने की जरूरत है। कार्यक्रम में छात्राओं ने नारी गरिमा को बरकरार रखने का संकल्प लिया।