फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aparajita 100 Million Smiles Girls Student Tips to security

अपराजिताः आत्मरक्षा के गुर सीखकर छात्राएं हुई सहज, किया हमलावर पर 'वार'

Thu, 11 Jul 2019 04:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 11 Jul 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100  Million  Smiles Girls Student Tips to security
छात्राओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा पठानान की छात्राओं ने आत्म रक्षा के गुर सिखे।  आत्म रक्षा के गुर सिख कर छात्राएं स्वयं को सहज महसूस करने लगी। 
विज्ञापन


लेबर कालोनी स्थित रामलीला मैदान में आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिक्षिका कल्पना राजौरिया के निर्देशन में किया गया। कराटे एसोसिएशन ऑफ फिरोजाबाद के सचिव आशीष गौतम ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। 
विज्ञापन


छात्राओं को बताया कि जब कोई  पीछे से हमला करे तो किस प्रकार से स्वयं का बचाव करते हुए हमलावर को घायल करना है। उन्होंने कहा कि पैन, बालों में लगाने वाली क्लिप आदि से भी अपनी आत्म रक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आशीष गौतम ने बताया कि जब अकेले हो तो हमला होने की स्थिति में तेज से चिल्लाएं। जिससे हमलावर के मन में डर बैठ जाएगा और उसकी ताकत आधी हो जाएगी। उन्होंने कई सुझाव छात्राओं को दिए।

शिक्षिका कल्पना राजौरिया ने कहा कि छात्राएं खुद को कमजोर न समझें। आज के समय में आत्मरक्षा के गुर सिखना आवश्यक हो गया है। इस दौरान खुशबू, ज्योति, महरून, निशा, अल्फिया, गोशिया, शुमायला, सहबा, महकुन निशा, फिजा, जानवी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed