{"_id":"643834aa4bf553e2340b1b03","slug":"any-party-has-not-opened-mayor-candidate-name-in-agra-while-three-days-passed-for-nomination-process-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: नामांकन प्रक्रिया को तीन दिन बीते, आगरा में मेयर प्रत्याशी को लेकर किसी दल ने नहीं खोले पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: नामांकन प्रक्रिया को तीन दिन बीते, आगरा में मेयर प्रत्याशी को लेकर किसी दल ने नहीं खोले पत्ते
Thu, 13 Apr 2023 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:28 PM IST
सार
UP Nikay Chunav 2023: आगरा में निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को तीन दिन बीत गए। इसके बाद भी अभी तक किसी भी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में नगर निगम में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए बृहस्पतिवार को तीन दिन बीत गए। 17 अप्रैल नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि है, लेकिन किसी राजनीतिक दल ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। टिकट बंटवारे में हो रही देर की वजह असंतोष के स्वर माने जा रहे हैं। जिन्हें साधने के लिए अंतिम समय पर प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पत्ते खुलने का इंतजार
मेयर का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। नामांकन में तीन दिन शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी से पांच लोगों के नाम पर मंथन चल रहा है। बुधवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा की बैठक में उन्हें बंद लिफाफे में सूची सौंपी गई है। कई दलों को भाजपा के पत्ते खुलने का इंतजार है। फिर वह अपने पत्ते खोलेंगे। कांग्रेस, सपा, बसपा और आप ने भी मेयर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं में पनप सकता है रोष
पार्टी के पदाधिकारियों का मानना है कि जल्दी प्रत्याशियों की घोषणा से कार्यकर्ताओं में रोष पनप सकता है। टिकट के दावेदार टिकट नहीं मिलने पर असंतुष्ट हो सकते हैं। अंत समय में घोषणा होने से असंतुष्टों का विरोध सतह पर नहीं आ सकेगा। हालांकि भाजपा, सपा और बसपा के नाम से मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने पर ही नामांकन दाखिल होंगे।
विज्ञापन