फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Antyodaya card holders will get 3 kg sugar in ration.

Agra News: अंत्योदय कार्डधारकों को राशन में मिलेगी 3 किलो चीनी

Wed, 13 Sep 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya card holders will get 3 kg sugar in ration.
कासगंज। अंत्योदय कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है। इस बार उनको राशन की दुकान से प्रति कार्ड 3 किलो चीनी मिलेगी। चीनी के लिए कार्डधारकों को 18 रुपये किलो की दर से भुगतान करना होगा। विभाग ने शासन के निर्देश के बाद डीलर की दुकानों पर उठान करा दिया है।
विज्ञापन

शासन से अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ती चीनी उपलब्ध कराने की योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत 3 माह में एक बार कार्डधारकों को 3 किलो चीनी दी जाती है। जुलाई, अगस्त एवं सितंबर माह की चीनी का राशन की दुकान से वितरण करने के बाद विभाग ने डीलर को इनका उठान करा दिया। वैसे तो राशन का वितरण 12 सितंबर से शुरू हो गया, लेकिन अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी का वितरण कराने की वजह से इनका वितरण शुरू नहीं कराया गया था। केवल पात्र ग्रहस्थी के कार्डधारकों को ही राशन का वितरण हो रहा था। अब चीनी का उठान हो जाने से अंत्योदय कार्डधारकोंं को राशन में 14 किलो गेहूं, 21 किलो चावल के साथ 3 किलो चीनी मिलेगी। चीनी के लिए 54 रुपये का भुगतान किया जाएगा। 27593 कार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा। बाजार में इस समय चीनी का भाव 42 रुपये किलो है। सस्ती चीनी मिलने से कार्डधारकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed