फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anticipatory bail of extortionist rejected

Agra News: रंगदारी मांगने वाले की अग्रिम जमानत खारिज

Wed, 09 Aug 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail of extortionist rejected
मैनपुरी। बरनाहल थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व परचून की दुकान से खरीदे गए सामान के रुपये मांगने पर भाई बहिन पर हमला करके उनको घायल करने वाले की अग्रिम जमानत अपर जिला जज प्रथम ने खारिज कर दिया। आरोपियों को नियमित जमानत पाने के लिए दोबारा से आवेदन करना होगा। बरनाहल में 13 जून 2023 को रामदास अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे। उनकी पुत्री अंजली तथा पुत्र सहदेव भी दुकान पर मौजूद थे। दुकान पर पहुंचे आकाश उपाध्याय निवासी दिहुली बरनाहल अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। उसने अपने साथियों के साथ दुकान से सौदा खरीदा। सौदा के रुपये मांगने पर अंजली तथा सहदेव पर हमला करके उनको घायल कर दिया। रामदास से रंगदारी देने की मांग की।
विज्ञापन

रामदास ने थाना बरनाहल में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की। आकाश का नाम सामने आने पर उसको पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस का दबाव बढ़ने पर आकाश ने अग्रिम जमानत पाने के लिए आवेदन किया। सुनवाई अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां के कोर्ट में हुई। एडीजीसी विपिन कुमार चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र दुबे ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने का विराेध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां ने अग्रिम जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed