फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti Romans team caught two thieves in the fair

Agra News: एंटी रोमियों टीम ने मेले में पकड़े दो शोहदे

Thu, 28 Dec 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Anti Romans team caught two thieves in the fair
कासगंज। एसपी सौरभ दीक्षित मेला मार्गशीर्ष में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए औचक रूप से एंटी रोमियो टीम की गाड़ी से मेला क्षेत्र में पहुंचे। एसपी ने मेले में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस भ्रमण के दौरान दो शोहदों को एसपी ने टीम से पकड़वाया। हालांकि पूछताछ करने के बाद कड़ी हिदायत देते हुए उन्हें छोड़ दिया गया।एसपी के अचानक मेला क्षेत्र में पहुंचने से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। एसपी ने पूरे मेला परिसर में पैदल भ्रमण कर ड्यूटी चेक की। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इस चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंटों पर मौजूद मिले। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह मेला चौकी में पहुंचे। वहां सीसीटीवी कंट्रोल रूम से मेले की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वह नगरिया पुलिस चौकी पहुंचे। जहां निरीक्षण किया। शिकायती प्रार्थनापत्र देखे और चौकी इंचार्ज को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed