फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti-Corona vaccine not got but message of vaccination successful received on mobile

आगरा: कोरोना रोधी टीका लगा नहीं, मोबाइल पर आ गया टीकाकरण सफल का संदेश

Thu, 29 Apr 2021 04:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Apr 2021 04:37 PM IST
सार

सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों के ऐसे मैसेज आए हैं, वे घबराएं नहीं है। दोबारा पंजीकरण कराएं। टीका लगाया जाएगा। कोविन पोर्टल पर पंजीकरण हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Anti-Corona vaccine not got but message of vaccination successful received on mobile
आगरा में वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद कोरोना रोधी टीका नहीं लगवाने पर भी लोगों के मोबाइल पर सफल टीकाकरण के मैसेज पहुंच रहे हैं। आगरा में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। टीका नहीं लगने से लोग परेशान हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का कहना है ऐसे लोग दोबारा पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन


केस-एक 
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 निवासी विजय श्रीवास्तव ने 4 अप्रैल को टीकारण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया। आईडी क्रमांक 1416124728690 मिला। दूसरे दिन टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचे। तीसरे दिन 6 अप्रैल को मैसेज आया कि आपका टीकाकरण सफल हो गया है। 
विज्ञापन


केस-दो 
सिकंदरा निवासी लाड़ली देवी ने 22 अप्रैल को टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया। 23 अप्रैल को सिकंदरा स्वास्थ केंद्र पर दोपहर में समय मिला। किसी कारणवश वह नहीं जा सकीं। 23 अप्रैल को उनके फोन पर मैसेज आया कि आपको सफलतापूर्वक टीका लग चुका है। पोर्टल से प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले एक माह से टीकाकरण की रफ्तार सुस्त है। सेक्टर-11 निवासी 49 वर्षीय विजय श्रीवास्तव ने बताया कि उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपको कोविशील्ड की पहली खुराक दी जा चुकी है। आप अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र कोविन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसा ही 50 वर्षीय लाड़ली देवी के साथ हुआ। लाड़ली देवी ने बताया कि जब मेरे साथ ऐसा हो सकता है तो और लोगों के साथ भी हुआ है। बिना टीका लगे ही टीकाकरण सफल होने का मैसेज आ गया। उन्होंने कहा कि मुझे आशंका है कि कहीं मेरे पंजीकरण पर किसी और व्यक्ति को टीका लगा है। 

इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने कहा, कोविन पोर्टल पर डाटा में गड़बड़ी के कारण ऐसा हो सकता है। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं। दोबारा पंजीकरण करा सकते हैं। उन्हें टीका लगाया जाएगा।

एक मई से तीसरा चरण हो रहा शुरू
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि एक मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। 18 साल से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति पंजीकरण करा सकता है। उनके पंजीकरण शुरू हो गए हैं। 

दावा: 2.8 लाख का हुआ टीकाकरण
जिले में 2.80 लाख लोगों के टीकाकरण होने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है। सीएमओ के मुताबिक दो चरणों में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed