फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anti bhumafia meeting

15.29 करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन खुर्दबुर्द, तीन नए भूमाफिया चिह्नित

Fri, 06 Aug 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
anti bhumafia meeting
आगरा। सदर तहसील एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने बृहस्पतिवार को मौजा बाईंपुर मुस्तकिल और सिकंदरा बहिस्ताबाद में 15.29 करोड़ रुपये कीमत की 14984 वर्ग मीटर सरकारी जमीन खुर्दबुर्द करने के आरोप में सुरेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार और नरेंद्र सिंह को नए भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया है। भूमाफिया घोषित करने और पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए अब फाइल डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अहीर पाड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह और बाईंपुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र बीएस यादव ने बाईपुर मुस्तकिल में 12 गाटा संख्याओं में 1.1874 जमीन को बिना किसी हक-हकूक के बेच दिया। जिसकी कीमत टास्क फोर्स ने 11.87 करोड़ रुपये आंकी है। तहसीलदार रजनीश बाजपेयी ने बताया कि राज्य सरकार की भूमि को अवैध रूप से विक्रय कर संपत्तियां अर्जित करने के आरोपितों को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया है। दबंगई के आधार पर सरकारी जमीन पर इन्होंने पहले कब्जे किए। फिर उन्हें बेच दिया। दोनों आरोपित फरार हैं। पुलिस को इनकी तलाश है। नगला पदी, जागेश्वर नगर निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र निन्नू सिंह ने सिकंदरा के मौजा बहिस्ताबाद के गाटा संख्या 177 में 3110 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को घेर कर बेच दिया। उक्त भूमि की कीमत करीब 3.42 करोड़ रुपये है। भूमाफिया के रूप में चिह्नित तीनों आरोपितों ने करीब 14 हजार वर्ग मीटर सरकारी जमीन बेच डाली। जिसकी कुल कीमत 15,29,50,000 रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपितों के नाम एंटी भूमाफिया पोर्टल पर दर्ज करने से पहले फाइल जिला स्तरीय एंटी टास्क फोर्स के अध्यक्ष जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

संपत्तियां हो सकती हैं जब्त
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की मुहर लगने के बाद तीनों भूमाफिया की संपत्तियां प्रशासन जब्त करा सकता है। अन्य संपत्तियों को भूमाफिया के परिजन नहीं बेच सकेंगे। उन संपत्तियों की बिक्री पर निबंधन विभाग रोक लगाएगा। सदर तहसील में अब तक 38 भूमाफिया घोषित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed