फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another triple talaq case filed in naujheel police station mathura

मथुरा: ससुराल में जाकर पत्नी को बोला तीन तलाक, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Aug 2019 02:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Aug 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
another triple talaq case filed in naujheel police station mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
मथुरा के थाना नौहझील में तीन तलाक का एक और मामला दर्ज हुआ है। ससुराल में जाकर पत्नी को तीन तलाक बोलने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में विवाहिता के ससुर, सास और ननद के नाम भी शामिल हैं। सभी आरोपी गौतमबुद्ध नगर में जेबर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


नौहझील के गांव शंकरगढ़ी निवासी अख्तर खां ने बेटी रूबी की शादी 29 अप्रैल 2017 को गौतमबुद्ध नगर जेबर के नीमका गांव में की थी। शादी के कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में रिश्तों में कड़वाहट आने लगी। दहेज की मांग की जाती रही। रूबी अपने पिता के घर भी चली गई थी। 
विज्ञापन


दोनों का रिश्ता बना रहे इसके लिए समाज के लोगों ने भी प्रयास किए। कई दफा समझौता कराने की कोशिश की गई लेकिन बात बनी नहीं। नौहझील थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 4 अगस्त को शौकीन अपनी ससुराल गया और वहां पत्नी रूबी को तीन तलाक बोलकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अख्तर खां ने इस संबंध में शौकीन, उसके पिता शहीद, सास अनीसा और ननद मुस्कान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed