फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another prostitution racket busted near Taj Mahal in agra

आगरा: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 10 युवक और चार युवतियां गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2021 09:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Feb 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
another prostitution racket busted near Taj Mahal in agra
आगरा: देह व्यापार के मामले में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने विदेशी युवतियों के एजेंट भीमा उर्फ सुरेंद्र राजपूत की गिरफ्तारी के बाद देह व्यापार के एक और अड्डे पर छापा मारा। ताजनगरी फेस-एक स्थित प्रेम पुरम कॉलोनी में किराये पर लिए मकान में दस युवकों और चार युवतियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रेवल्स एजेंसी संचालक मकान में देह व्यापार करा रहा था। यहां दूसरे जिलों की निवासी कॉल गर्ल को ठेके पर बुलाया जाता था। एजेंसी की गाड़ियां ही उन्हें लेकर आती थीं। पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


शिल्पग्राम मार्ग पर होटल शुभ रिसोर्ट में दो दिन पहले पुलिस ने देह व्यापार पकड़ा था। इस दौरान दो विदेशी युवतियों के साथ एजेंट भीमा और उसका साथी को गिरफ्तार किया था। भीमा से पूछताछ में कई जानकारी मिली थीं। उसने देह व्यापार के अड्डों के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। होटल के अलावा किराये पर मकान लेकर भी देह व्यापार कराने की जानकारी मिली। इसकी गोपनीय जानकारी ली गई।
विज्ञापन


संबंधित खबर- विदेशी युवतियों से देह व्यापार, दिल्ली से जुड़े आगरा के तार, एस्कॉर्ट सर्विस व्हाट्सएप ग्रुप पर होता है सौदा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सीओ सदर राजीव कुमार और थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। रविवार सुबह ताजनगरी फेस वन की  प्रेम पुरम कॉलोनी में मोनू के मकान को घेरकर दबिश दी गई। कृष्णा नामक युवक यहां देह व्यापार करा रहा था। पुलिस ने मकान से चार युवतियों और दस युवकों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सरगना कृष्णा भी पकड़ा गया। आरोपियों से 14 मोबाइल, 4360 रुपये बरामद किए हैं। युवक और युवतियां कमरे में थे।

यह हुए गिरफ्तार 
- कृष्णा उर्फ टीकम सिंह निवासी गांव बिजामई, डौकी। 
- अमित कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी, हंसपुरम, नौबस्ता, कानपुर।  
- योगेंद्र उर्फ योगी निवासी गांव स्याणा, महेंद्रगढ़, हरियाणा। 
- कपिल निवासी जवाहरपुरम, शाहगंज।
- रविंद्र ठाकुर निवासी गांव छोटा इकतरा, थाना डौकी। 
- अभिषेक निवासी गांव कंधारी, थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। 
- राहुल यादव निवासी जयपुर। 
- रोहित यादव निवासी गांव पैसई, खंदौली।
- आसिफ निवासी देहली गेट, मेरठ।
- रिजवान निवासी शहीद नगर, सदर, आगरा। 

अलग-अलग जिले की हैं कॉल गर्ल 
पुलिस ने बताया कि पकड़ी गईं कॉल गर्ल में एक झारखंड, दूसरी शामली, तीसरी मऊ और चौथी उन्नाव की रहने वाली है। एक की शादी हो चुकी है, जबकि तीन की शादी नहीं हुई है। वह रुपयों के लिए देह व्यापार में लिप्त हैं। उन्हें एजेंट ही बुलाता है।

ट्रेवल्स एजेंसी की आड़ में चल रहा धंधा 
एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी कानपुर निवासी अमित कुमार ने बताया कि कपिल, कृष्णा उर्फ टीकम, योगेंद्र उर्फ योगी और अभिषेक के साथ मिलकर देह व्यापार कराते हैं। वह मकान के गेट पर निगरानी के लिए खड़ा रहता है। वह लड़कियों को रविंद्र ठाकुर के साथ लाता है और छोड़ने भी जाता है। 

पुलिस के पहुंचने पर अमित ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। वह लोगों को भगा रहा था। कृष्णा प्रियांशी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी चलाता है। उसने ही मकान किराए पर लिया था। वह मकान को छह महीने के लिए किराये पर लेते हैं। ऐसे मकान का चयन करते हैं, जहां आसपास कम ही लोग रहते हो, जिससे बाहरी लोगों के आने पर कोई आपत्ति नहीं कर सके। 

व्हाट्सएप पर भेजते हैं युवतियों की फोटो 
पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि देह व्यापार के लिए युवतियों को लग्जरी गाड़ियों से लाया और छोड़ा जाता था। एक बार किसी युवती को लाने के बाद छह महीने तक की बुकिंग चलती थी। एजेंट आपस में संपर्क करके युवतियों को दूसरे जिलों में भेजते हैं। 

जिस युवती की बुकिंग की जानी है, उसकी फोटो व्हाट्सएप पर भेज दी जाती है। दिल्ली के अलावा झारखंड से भी युवतियां लाई जा रही हैं। इन्हें आगरा के अलावा जयपुर, रेवाड़ी और बंगलुरू तक भेजा रहा है। रेवाड़ी भी देह व्यापार के लिए बड़ी संख्या में युवतियों को भेजा जा रहा है। यहां पर एजेंट विदेशी युवतियों को भी भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed