फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another patient of swine flu found in Agra

आगरा में एक और महिला को स्वाइन फ्लू, अब तक मिल चुके हैं आठ मरीज

Sat, 19 Jan 2019 07:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
another patient of swine flu found in Agra
स्वाइन फ्लू
आगरा में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर में एक और महिला को स्वाइन फ्लू हुआ है। अब तक शहर में आठ मरीज स्वाइन फ्लू के मिल चुके हैं। सभी का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


कमला नगर निवासी 50 साल की महिला को बुखार, जुकाम-खांसी के साथ गले में खराश थी। प्राइवेट लैब में जांच कराई गई तो यहां स्वाइन फ्लू बताया गया। ऐसे में मरीज शनिवार को ओपीडी पहुंची।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने नमूना लेकर माइक्रोबायलॉजी विभाग की वायरोलॉजी लैब में भेजा। यहां जांच में इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 की पुष्टि हुई। मरीज को दवा देकर घर आराम करने को कहा गया है। मरीज को मास्क लगाने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी

परिजनों को भी मास्क लगाकर ही मरीज के पास जाने की सलाह दी गई है। आगरा में अभी तक 46 मरीजों के नमूने लिए गए हैं, जिसमें से आठ में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इन सभी का इलाज चल रहा है। 
सलाह-
- हाथ मिलाने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जान से बचें।
- जुकाम-खांसी, बुखार से पीड़ित के सीधे संपर्क में न आएं।
- छींकते और खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।

ये हैं लक्षण तो कराएं जांच 

- नाक बहने की शिकायत, छींक आना, लगातार खांसी।
- सिर दर्द, नींद न आना, थकान, मांसपेशियों में दर्द।
- उल्टी-दस्त होना, गले में खराश, पेट दर्द।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed