फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another man died who injured in firozabad violence

फिरोजाबाद बवाल: गोली लगने से घायल एक और युवक की मौत, मृतकों की संख्या हुई चार

Tue, 24 Dec 2019 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
another man died who injured in firozabad violence
बवाल के दौरान तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में 20 दिसंबर (शुक्रवार) को हुए उपद्रव में गोली लगने से घायल मुकीम पुत्र मुबीन निवासी मशरूरगंज ने भी सोमवार रात दम तोड़ दिया। उसे आगरा से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उपद्रव में मरने वालों की संख्या चार हो गई। उपद्रव में नबी जान और राशिद के अलावा अरमान की पहले ही मौत हो चुकी है। सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने भी मुकीम की मौत की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


उधर, घायल शफीक की हालत सोमवार को बिगड़ गई, उसे भी आगरा से दिल्ली रेफर किया गया है। उसका इलाज आगरा के संजय प्लेस स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। इसके सिर में गोली लगने से ब्रेन हेमरेज हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एजाज और हारून की हालत गंभीर

इसी अस्पताल में एजाज और हारुन भी भर्ती हैं, इनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। हारुन को भी ब्रेन हेमरेज हुआ है। इसकी गर्दन को भेदती हुई गोली जबडे़ तक पहुंच गई थी। इमरजेंसी में भर्ती इमरान की हालत में सुधार है, अभी इसका इलाज चल रहा है।

फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद सुहागनगरी अब सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही है, लेकिन अमन की कोशिशों के बीच तनाव और दहशत अभी कायम है। 

शहर में बवाल करने वाले 13 लोगों के खिलाफ पुलिस संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। इन्हें जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। आईजी रेंज ए सतीश गणेश का कहना है कि इनके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed