{"_id":"69b47e6b6c44ee9b4107dc40","slug":"another-fir-lodged-against-family-who-defrauded-crores-of-rupees-agra-news-c-364-1-ag11019-126373-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करोड़ों की ठगी करने वाले परिवार पर एक और प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करोड़ों की ठगी करने वाले परिवार पर एक और प्राथमिकी दर्ज
Sat, 14 Mar 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
आगरा। लॉटरी में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आवास विकास कॉलोनी निवासी महेश जाटव और उसके परिजन पर जगदीशपुरा थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। खासपुरा निवासी इलेक्ट्रीशियन राजू का आरोप है कि तगादा करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
पीड़ित राजू ने बताया कि महेश जाटव, उसकी पत्नी ऊषा जाटव, बेटे विनीत और विनय, बेटी मान्या और सहयोगी शिवपाल नागर लॉटरी का काम कर रहे थे। आरोपियों ने कम समय में दोगुना मुनाफे का लालच देकर विभिन्न लोगों के 20-20 के ग्रुप बनाकर लॉटरी शुरू की थी। उनसे भी किस्तों में 7 लाख रुपये लिए। रकम जमा करने में देरी होने पर आरोपी प्रति लाख एक हजार रुपये की पेनाल्टी लेते थे।
उन्होंने सात लाख रुपये जमा किए। 11 फरवरी 2026 को लॉटरी का समय पूरा होने पर जब वह आरोपियों के घर रुपये मांगने पहुंचे तो अभद्रता की गई। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बेच चुका संपत्ति, 17 मामले हैं दर्ज
मामले में पीड़ितों के साथ पैरवी कर रहे रोडवेज के रिटायर्ड एआरएम प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपियों पर अब तक 17 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से दो मामलों में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। वह करोड़ों की संपत्ति पहले ही बेच चुका है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होनी चाहिए।