फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another case filed against ex-minister Chaudhry Bashir in agra

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ एक और मुकदमा, अब पत्नी ने लगाए ये आरोप

Mon, 17 Sep 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 17 Sep 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
Another case filed against ex-minister Chaudhry Bashir in agra
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर और उनकी पत्नी नगमा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर पर पत्नी ने चाकू से हमले का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी। इससे पहले पूर्व मंत्री पर पूर्व विधायक के भाई की पत्नी ने फर्जी निकाहनामा बनाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी जांच चल रही है। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री चौधरी बशीर का निकाह 2012 में शहीद नगर निवासी नगमा से हुआ था। नगमा का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। जून 2013 में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया था। बाद में समझौता हो गया था। इसके बावजूद फिर से उसका उत्पीड़न होने लगा। इससे परेशान होकर वह पिता के घर चली गई।  
विज्ञापन


नगमा का कहना है कि शनिवार को बशीर ने घर बुला लिया। घर पहुंचते ही पति, सास रशीदा बेगम और ननद मेहजवीन ने पकड़ लिया। जमीन पर गिराने के बाद चाकू से वार किए। बाद में भाई आ गए। उन्होंने बचाया। सूचना पर आई पुलिस चौधरी बशीर को थाने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगमा की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, सहित सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर थाना मंटोला का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला का मेडिकल कराया गया है। 

चौधरी बशीर के निष्कासन की तैयारी 

उधर, ऑल इंडिया जमीतुल कुरैश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी का कहना है कि पूर्व मंत्री चौधरी बशीर की हरकतों से समाज की छवि धूमिल हो रही है। बशीर की पत्नी नगमा के परिवारीजनों ने उनसे मुलाकात कर समस्याएं बताई हैं। 

वो जल्द ही कुरैश समाज की बैठक आयोजित कर चौधरी बशीर के खिलाफ कदम उठाएंगे। कहा कि पूर्व में भी उन्हें चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई सुधार नहीं किया है। ऐसे में उन्हें समाज से निष्कासित करने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed