फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another Arrested in 6 Crore Tax Evasion Case; Accused Sold Fake Firms

Agra News: छह करोड़ की टैक्स चोरी में एक और गिरफ्तार, फर्जी फर्म बेचता था आरोपी

Fri, 27 Mar 2026 03:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Another Arrested in 6 Crore Tax Evasion Case; Accused Sold Fake Firms
आगरा। फर्जी दस्तावेजों के सहारे फर्म पंजीकृत कराकर कागजों पर ही करोड़ों का व्यापार दिखाने के बाद छह करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट चोरी करने मामले में लोहामंडी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह फर्जी फर्म को बेचने का काम करता था। फर्म खरीदने वाले राजस्व की क्षति पहुंचाने का काम करते थे। अभी तक की जांच में छह और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना लोहामंडी में 18 दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। राज्य कर अधिकारी खंड 07 विकास कुमार काैशिक ने शिकायत की थी। इसमें फर्म एमएस अवधेश ट्रेडर्स के स्वामी अवधेश कुमार को नामजद किया। फर्म के माध्यम से धोखाधड़ी की गई थी। 6 करोड़ की राजस्व क्षति पहुंचाई गई। इसमें तीन लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक, आरोपी शुभम अग्रवाल उर्फ चूचा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। वह कमला नगर के ब्रज विहार का रहने वाला है। वह पढ़ा लिखा नहीं है फिर भी फर्जीवाड़ा कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि साथी अज्जू उर्फ अक्षय फर्जी फर्म बनाने का काम करता है। इसमें रिषभ उर्फ लालू यादव, लकी, यूनिस, मनोज जैन और रामजी मदद करते थे। तैयार फर्म शुभम को दी जाती जिसे वह लोगों को बेच देता। खरीदने वाले बाद में फर्जीवाड़ा कर जीएसटी विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचाते थे। पूर्व में कमला नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वह फर्जी फर्म बनाने के लिए दस्तावेज देते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed