फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another Accused Arrested in Raj Chauhan Murder Case

Agra News: राज चौहान हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, मुखबिरी करने का आरोप; एनकाउंटर में ढेर हुआ था मुख्य आरोपी

Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
सार

आगरा के राज चाैहान हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या के लिए मुखबिरी करने का शक है। मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Another Accused Arrested in Raj Chauhan Murder Case
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने 23 जनवरी की रात टेढ़ी बगिया स्थित एसएन गेस्ट हाउस में हुई राज चौहान की हत्या में शामिल एक और आरोपी विशाल जाटव को गिरफ्तार किया है। उस पर मुखबिरी में शामिल होने का आरोप है। अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अरबाज उर्फ मंसूरी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना इलाके के राज चौहान की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या करने के लिए पांच शूटर आए थे। राज को गेस्ट हाउस में बहाने से बुलाकर लाया गया और हत्या कर दी गई। उसे सात गोलियां लगी थीं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एक मामले में राज चौहान को पिछले साल जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने जेल से जुलूस निकाला था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

 

राज चौहान के जेल जाने के बाद खंदौली के रोहित फौजी ने उसके साथियों पर अपना दबदबा कायम करना शुरू कर दिया था। मगर जब राज बाहर आया तो रोहित का दबदबा कम हो गया। राज ने एक अन्य आरोपी विजय कश्यप के साथ भोला उर्फ शिवम जाटव को पीट दिया। इससे रोहित फौजी और विजय कश्यप उससे रंजिश मानने लगे। उन्होंने अरबाज गैंग से नजदीकियां बढ़ाईं। साजिश के तहत राज को मारपीट के मामले में समझौता करने के लिए गेस्ट हाउस में बुलाया। दावत दी। गेस्ट हाउस में विशाल जाटव सहित अन्य ने अरबाज गैंग को सूचना दे दी।

हत्या करने के लिए अरबाज, विष्णु पंडित, आकाश प्रजापति, मोहित पंडित और आशु तिवारी पहुंचे। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना में पुलिस विष्णु, आकाश, मोहित, आशु तिवारी को पूर्व में जेल भेज चुकी है। इनके अलावा रेकी में शामिल विनय कुमार, टैंटा उर्फ साहिल अल्वी, शिवांश, रोहित, विजय, हिमांशु को भी जेल भेज चुकी है। यह सभी घटना में कहीं ना कहीं रेकी करने में शामिल थे। पिछले दिनों जेल में बंद आलोक यादव का भी हत्या के मामले में रिमांड बनवाया गया था। उस पर साजिश रचने का आरोप है। अब मुखबिरी करने में शामिल विशाल को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed