फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Announcement of farmers of Bhandai - will not give land for township expansion

Agra News: भांडई में किसान हुए एकजुट, एडीए को नहीं देंगे जमीन, 9 नवंबर को महा पंचायत का एलान

Sat, 08 Nov 2025 09:42 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 08 Nov 2025 09:42 AM IST
सार

अटलपुरम टाउनशिप के विस्तार के लिए एडीए द्वारा भांडई में किसानों से जमीन ली जाएगी। किसानों ने एलान किया है कि एडीए को वे अपनी जमीन नहीं देंगे। 

विज्ञापन
Announcement of farmers of Bhandai - will not give land for township expansion
किसानों की जमीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा झांसी रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित गांव भांडई में शुक्रवार की दोपहर को किसानों की पंचायत हुई। इसमें आगरा विकास प्राधिकरण के टाउनशिप विस्तार के विरोध में किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने एलान किया कि वह अब एडीए को अपनी जमीन विस्तार के लिए नहीं देंगे।
विज्ञापन


पंचायत में किसान रामवीर सिंह बाबा की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों ने कहा कि ककुआ के बाद आगरा विकास प्राधिकरण भांडई गांव की जमीन का अधिग्रहण करना चाहता है। किसान अब किसी कीमत पर अपनी जमीन को नहीं देगा। अगर किसान की जमीन चली जाएगी तो किसान क्या करेगा। ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह ने बताया है कि गांव भांडई के साथ-साथ आसपास के गांव के लोग भी पंचायत में पहुंचे। 
विज्ञापन



सभी ने निर्णय लिया है कि 9 नवंबर दिन रविवार को अपराह्न 3 बजे से यहां पर एक विशाल पंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें गांव भांडई के किसानों के साथ-साथ आसपास के गांव के किसान और किसान नेता शामिल होंगे। किसान पंचायत को समर्थन देने के लिए किसान नेता श्याम सिंह चाहर एवं सिस्टम तो सुधरेगा संगठन के संयोजक नीरज शर्मा पंचायत में पहुंचे और उन्होंने किसानों की लड़ाई में किसानों के साथ रहने की बात कही। इस दौरान प्रधान जोगेंद्र सिंह, जयप्रकाश छौंकर, दीपक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, हेमेंद्र कुमार, हरि सिंह, ओमप्रकाश, देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, राजकुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed