फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Annapurna Bhavan will be inaugurated soon in Vrindavan for devotees

Mathura: वृंदावन के अन्नपूर्णा भवन में श्रद्धालुओं को मिलेगा निशुल्क भोजन, मुख्यमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

Thu, 02 Jun 2022 12:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 12:58 PM IST
सार

ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें करीब 400 लोग एक साथ भोजन कर सकेंगे। यहां श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
Annapurna Bhavan will be inaugurated soon in Vrindavan for devotees
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृंदावन भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि है। यहां हजारों साधु-संत भगवान की भक्ति के लिए डेरा जमाए हैं। हजारों लोग प्रतिदिन दर्शन के लिए यहां आते हैं। तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही निशुल्क भोजन की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन बन रहा है। अन्नपूर्णा भोजनालय में श्रद्धालुओं के लिए सुपाच्य और पूरी तरह निशुल्क भरपेट भोजन की व्यवस्था होगी। यहां हर दिन करीब पांच हजार लोग भोजन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

14 फरवरी 2021 में किया था शिलान्यास 

तीर्थनगरी के मथुरा मार्ग स्थित जयपुर मंदिर के सामने स्थित अन्नपूर्णा भवन का शिलान्यास 14 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 466.50 लाख की लागत वाले इस अन्नपूर्णा भवन में खाद्यान भंडारण के लिए अंडरग्राउंड निर्माण किया जा रहा है, जबकि भोजन प्रसादी पाने वालों को बिठाने के लिए दो बड़े हॉल तैयार हो रहे हैं, जिनमें करीब 400 लोग एक साथ भोजन कर सकेंगे।

विज्ञापन

विजय कौशल करेंगे अन्नपूर्णा भवन का संचालन

अन्नपूर्णा भवन का संचालन प्रख्यात श्रीरामकथा वाचक संत विजय कौशल करेंगे। संत विजय कौशल की अध्यक्षता में गठित मंगलमय परिवार न्यास द्वारा अन्नपूर्णा भोजनालय में भोजन की व्यवस्था करेगा। उनके प्रतिनिधि मोहित व्यास ने बताया कि देशभर से मंदिरों में दर्शन को आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भोजनालय तैयार हो रहा है, जो पूरी तरह निशुल्क होगा।  संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन करने वृंदावन आ सकते हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed