फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ANM warned several times to send him to jail yet the bribe-taker Babu did not agree

रिश्वतखोर बाबू को पकड़ने के लिए बिछाया जाल: एएनएम के साथ आई जिन महिलाओं को समझा साधारण, उन्हीं ने उड़ाए होश

Tue, 14 Mar 2023 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 01:55 PM IST
सार

श्वत देने के लिए सीएमओ कार्यालय दोनों एएनएम पहुंची तो उनके साथ टीम की दो महिला सदस्याएं भी पहुंचीं। पकड़े गए लिपिकों ने पूछा कि दोनों महिलाएं कौन है तो एएनएम ने अपनी बुआ की बेटी बताया।

विज्ञापन
ANM warned several times to send him to jail yet the bribe-taker Babu did not agree
रिश्वत लेते गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के सीएमओ कार्यालय में पकड़े गए बाबुओं का खुद का लालच ही सलाखों के पीछे पहुंचाने का कारण रहा। पीड़ित एएनएम ने पकड़े गए बाबुओं को कई बार फोन पर और कार्यालय जाकर चेताया था। जेल भिजवाने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र रुकनपुरा पर संजोगिता और संतनगर पर तैनात सोनी चौहान की अप्रैल 2022 से वेतन वृद्धि नहीं आई थी। जबकि अन्य एएनएम की वेतन के साथ वेतन वृद्धि भेज दी गई थी। जब संजोगिता ने लेखा लिपिक अनुराग सविता से वेतन वृद्धि न आने की बात कही तो लिपिक ने रिश्वत मांगना शुरू कर दिया। संजोगिता ने रिश्वत न देकर सीएमओ कार्यालय के ई-मेल पर भी यह शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी वेतन वृद्धि नहीं आई तो एएनएम सीएमओ कार्यालय के डिस्पेच में भी अपनी शिकायत करके आई। 
विज्ञापन


एएनएम संजोगिता ने आरोपी लिपिक को कई बार समझाया था कि रिश्वत न मांगे। एएनएम ने यह भी कहा कि तुम्हारी संविदा की नौकरी है, रिश्वत में पकड़े गए तो बच्चे परेशान हो जाएंगे। लिपिक इन बातों को हल्के में लेता रहा और रिश्वत मांगता रहा। आखिर दोनों रिश्वत लेते हुए लिपिक पकड़े गए। पीड़ित एएनएम संजोगिता और सोनी चौहान फुफेरी बहन हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्रवाई वाली टीम की ओर से अभी आख्या नहीं मिली है। आख्या प्राप्त होते ही शासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करेंगे। इस संबंध में जांच भी कराएंगे कि वेतन वृदि् क्यों जारी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाई ने उजाड़ा बहन का सिंदूर: शादी के डेढ़ साल बाद ही साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान

 

सुबह आठ बजे आ गई थी टीम

सुबह आठ बजे एंटी करप्शन टीम की 10 सदस्यीय टीम फिरोजाबाद के छदामीलाल मंदिर पर आ गई थी। यहां डीएम कार्यालय से दो कर्मचारियों को साथ लिया। इसके अलावा दोनों ही एएनएम टीम में शामिल हो गई। जब रिश्वत देने के लिए सीएमओ कार्यालय दोनों एएनएम पहुंची तो उनके साथ टीम की दो महिला सदस्याएं भी पहुंचीं। पकड़े गए लिपिकों ने पूछा कि दोनों महिलाएं कौन है तो एएनएम ने अपनी बुआ की बेटी बताया। 12.28 मिनट पर एएनएम ने दोनों बाबूओं को रुपये हाथ में थमाए। 12.30 मिनट पर एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दोनों लिपिकों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान अफरातफरी

सीएमओ कार्यालय में सोमवार को भीड़ थी। जैसे ही एंटी करप्शन टीम ने दोनों लिपिकों को पकड़ा तो कार्यालय में खलबली मच गई। पकड़े गए बाबू भी स्वयं नहीं समझ सके कि आखिर क्या हुआ है। कार्रवाई के बाद सीएमओ कार्यालय के अन्य लोग भी बाहर भाग गए और कुछ देर फोन भी नहीं उठा रहे थे। यह टीम का एक अधिकारी भी टारगेट थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed