{"_id":"628aa24400230827956ba33a","slug":"ankit-was-murdered-by-friends-in-the-greed-of-seven-thousand-rupees-agra-news-agr5343277165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार रुपये की लालच में दोस्तों ने की थी अंकित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार रुपये की लालच में दोस्तों ने की थी अंकित की हत्या
विज्ञापन
सैंया (आगरा)। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की एक फैक्टरी में कार्यरत दो दोस्तों ने सात हजार रुपये के लालच में रामनगर निवासी अंकित की गला घोंटकर हत्या की थी। उसका शव सैंया क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया था। रविवार को पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 15 मई को गांव मेंढु, थाना हाथरस जंक्शन, हाल निवासी रामनगर थाना जगदीशपुरा निवासी अंकित लापता हो गया था। जिसकी थाना जगदीशपुरा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 18 मई को सैंया के समीप जंगल में उसका शव मिला था। मृतक के बड़े भाई हर्ष कुमार ने जगदीशपुरा के रहने वाले चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों आकाश उर्फ कातिया और बंसी निवासी सीताराम की बगीची थाना जगदीशपुरा को रविवार को जाजऊ मोड़, सैंया से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी आकाश ने पुलिस को बताया कि वह और बंसी, राहुल, सूरज, अंकित एक जूता की फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी मालिक ने आकाश को सात हजार रुपये कर्मचारियों को बांटने के लिए दिए थे। यह रकम उसने शराब पीने में खर्च कर दी थी। मालिक की डांट से बचने के लिए उन्होंने अंकित से सात हजार रुपये उसके मोबाइल से पेटीएम करने के लिए कहा, लेकिन अंकित ने मना कर दिया। इस पर अंकित के साथ उनकी हाथापाई हो गई। पिटाई से अंकित बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने अंकित को स्कूटी पर बैठाकर सैंया के जंगल में ले गए। जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।