फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anju murder accused Kuldeep arrested in Mainpuri

Mainpuri: अंजू हत्याकांड का आरोपी कुलदीप गिरफ्तार, घर में घुसकर कनपटी में मारी थी गोली

Tue, 15 Nov 2022 05:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Nov 2022 05:31 PM IST
सार

शादी के चार महीने बाद युवती अपने मायके आई थी। इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर उसकी कनपटी में गोली मार दी थी। इसके बाद फरार हो गया था। 

विज्ञापन
Anju murder accused Kuldeep arrested in Mainpuri
मृतका अंजू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा स्थित मायके आई नवविवाहिता अंजू की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। मंगलवार को एएसपी ने प्रेसवार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा निवासी जोगेंद्र सगर की पुत्री अंजू (26) की शादी करीब चार माह पूर्व कुरावली क्षेत्र के गांव हटऊ निवासी अजीत कुमार के साथ हुई थी। बीते शुक्रवार को अंजू मायके आई हुई थी। शनिवार की दोपहर गांव का रहने वाला कुलदीप तमंचा लेकर घर में घुस गया और विवाद के बाद अंजू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

एकतरफा प्यार में की थी वारदात 

आरोपी कुलदीप अंजू से एकतरफा प्यार करता था। वह उसकी शादी होने से नाराज था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी ने अंजू की हत्या उसकी छोटी बहन काजल के सामने की थी। काजल ने एसपी को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। वह चाहता था कि शादी के बाद अंजू उसके साथ संबंध रखे, ऐसा करने से मना करने पर कुलदीप ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कबूलनामा के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed