'आखिरी बार मिलना है तो आ जाओ': बेटी ने फोन कर मां को जंगल में बुलाया, पेट में मारा चाकू, फिर प्रखर ने गला काटा
अंजलि की बेटी ने ही उसके पास एक घंटे 36 मिनट में 47 कॉल किए थे। उसे जंगल में बुलाया, जहां प्रखर और उसके दोस्त ने अंजलि की हत्या की। 30 मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकले।
विस्तार
आगरा में अंजलि बजाज हत्याकांड के आरोपी प्रखर की नजर कारोबारी की संपत्ति पर थी। इकलौती बेटी को प्यार के जाल में फंसाने के बाद उसे अपने इश्क में अंधा कर दिया था। मोबाइल पर चैटिंग और वीडियो काॅल के बिना दोनों रह नहीं पाते थे।
हत्या साजिश 20 दिन पहले रची गई। एक तरफ वारदात को अंजाम देना था, दूसरी तरफ बचने की भी प्लानिंग की थी। बेटी ने मां को बुलाने के लिए एक घंटे 36 मिनट में 47 काॅल किए, जबकि प्रखर दोस्त संग 30 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। प्रखर ने पुलिस से बचने के तरीके क्राइम सीरियल और वेबसीरीज देखकर सीखे थे।
ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: मां की हत्या के बाद प्रखर का था खौफनाक प्लान, पेशेवर अपराधी से दो कदम आगे की सोच; पुलिस हैरान
वारदात: पल दर पल
- 20 दिन पहले कारोबारी की बेटी ने प्रखर से कहा, मां मिलने नहीं देंगी, उसे जेल भिजवा देंगी। वो रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहीं हैं।
- प्रखर ने अंजलि को रास्ते से हटाने की साजिश। उसकी बेटी को भी तैयार कर लिया। वह अपने गांव से साथी को बुला लाया
ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: पुलिस को उलझाने की थी साजिश, इन 11 सवालों ने खोल दिया खौफनाक कत्ल का राज
- प्रखर और शीलू जंगल में पहुंच गए। लोकेशन भेजकर अंजलि को बुला लिया।
ये भी पढ़ें - नाबालिग लड़की से शादी के लिए कातिल बना प्रखर: रईस बनकर जाल में फंसाई अंजलि की बेटी, नहीं मानी तो कर दी हत्या
- अंजलि जैसे ही जंगल में पहुंची, प्रखर ने दोस्त को इशारा कर दिया। प्रखर ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और दोस्त ने पेट में चाकू से वार किए। वह गिर पड़ीं। गिरने के बाद प्रखर ने गले पर चाकू से वार किए।
ये भी पढ़ें - 'छिन रहा था प्यार, नहीं था कोई रास्ता': मां के सामने टूट गया 12वीं पास कातिल, बताया- क्यों किया अंजलि का कत्ल
- बेटी ने वारदात वाले दिन दोपहर को 2:20 बजे अंजलि को पहली काॅल की थी। अंतिम काॅल 3.56 बजे थी। इसके बाद अंजलि का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था।
