फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anjali Murder Case mobile could not be found what is Prakhar hiding remand completed

Anjali Murder Case: नहीं मिल सका अंजलि का मोबाइल,आखिर क्या छिपा रहा प्रखर; रिमांड हुई पूरी

Mon, 19 Jun 2023 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 12:11 PM IST
सार

अंजलि हत्याकांड में आरोपी प्रखर की  36 घंटे की पुलिस रिमांड के बाद भी मोबाइल नहीं मिल सका। हालांकि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कपड़े बरामद कर लिए हैं। 
 

विज्ञापन
Anjali Murder Case mobile could not be found what is Prakhar hiding remand completed
12वीं पास कातिल और मृतका अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के अंजलि बजाज हत्याकांड के आरोपी प्रखर गुप्ता और शीलू से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कपड़े बरामद किए। अंजलि का मोबाइल नहीं मिल सका। शातिर प्रखर ने चार घंटे तक पुलिस को ककरैठा के जंगल में घुमाया। इसके बाद खुद को नाबालिग बताकर किशोर संप्रेक्षण गृह भेजने की मांग की, लेकिन पुलिस ने 36 घंटे बाद जेल में दाखिल किया।

विज्ञापन

ये है मामला 

शास्त्रीपुरम निवासी अंजलि बजाज सात जून को ककरैठा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के पास हत्या करके लाश को फेंका गया था। दूसरे दिन उनका शव मिला था। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार साही ने बताया कि प्रखर गुप्ता ने रिमांड पर भी पुलिस को घुमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले पुलिस को ही कठघरे में खड़ा करने का प्रयास किया। खुद को नाबालिग बताता रहा। उसका दोस्त शीलू बालिग है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra : वियतनाम के रक्षा मंत्री को अवैध गाइड ने घुमाया ताजमहल, सामने आई प्रोटोकॉल में बड़ी चूक

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल की अंकतालिका और आधार कार्ड में जन्मतिथि अलग 

पुलिस ने प्रखर गुप्ता का आधार कार्ड और हाईस्कूल की अंकतालिका मंगवाई। दोनों में जन्मतिथि अलग थी। पुलिस ने प्रखर के छोटे भाई की हाईस्कूल की अंकतालिका मंगवाई। दोनों की उम्र में महज छह महीने का अंतर था। पुलिस ने पूछा कि यह कैसे संभव है। पुलिस ने उसके आधार कार्ड पर अंकित जन्मतिथि को सही माना। हत्यारोपी ने पुलिस के कई घंटे इसमें खराब कर दिए। इसके बाद पुलिस उसे ककरैठा के जंगल में लेकर गई।

ये भी पढ़ें -  Agniveer Bharti 2023: रानीखेत में 20 जून से होगी अग्निवीर भर्ती, आगरा के युवाओं को मिलेगा चार जुलाई को मौका

नहीं मिल सका अंजलि का मोबाइल 

जंगल में पुलिस को एक शर्ट और टीशर्ट मिली। उन पर खून लगा था। हत्यारोपियों ने बताया कि वारदात के समय प्रखर ने टीशर्ट और शीलू ने शर्ट पहन रखी थी। प्रखर अपने बैग में कपड़े लेकर आया था। हत्या के बाद उन्होंने जंगल में ही कपड़े बदल लिए थे। अंजलि बजाज का मोबाइल भी उसने स्विच ऑफ करके जंगल में फेंकने की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें -  युवती को कर दिया बदनाम: मंगेतर के पास विदेशी नंबर से आया मैसेज, लिखा था कुछ ऐसा; टूट गया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed