{"_id":"648ff3123bf3a7c62a0ece0d","slug":"agniveer-recruitment-2023-youth-of-agra-will-get-a-chance-on-four-july-know-schedule-and-guidelines-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Bharti 2023: रानीखेत में 20 जून से होगी अग्निवीर भर्ती, आगरा के युवाओं को मिलेगा चार जुलाई को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Bharti 2023: रानीखेत में 20 जून से होगी अग्निवीर भर्ती, आगरा के युवाओं को मिलेगा चार जुलाई को मौका
Mon, 19 Jun 2023 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:47 AM IST
सार
अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आगरा, मेरठ, बरेली व आसपास के जिलों के युवाओं को चार जुलाई को इस भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीखेत में 20 जून को सुबह 2.30 बजे से सेना में भर्ती के लिए प्रवेश शुरू हो जाएंगे। अभ्यार्थियों को सैन्य परिसर में प्रवेश प्रात: 6 बजे तक मिलेगा। पहले दिन अल्मोड़ा के युवाओं की दौड़ के साथ भर्ती रैली की शुरुआत होगी। चार जुलाई को आगरा, मेरठ, बरेली व आसपास के जिलों के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय, अल्मोड़ा के अंतर्गत आने वाले चार जिले बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा के युवा दौड़ लगाएंगे। सभी जिलों के अभ्यार्थियों के लिए कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित की जा जाएगी। भर्ती स्थल अभ्यार्थियों को 100-100 के ग्रुप में दौड़ाया जाएगा। इसके लिए मैदान पर 400 मीटर का ट्रेक बनाया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए अभ्यार्थियों को निर्धारित समय में चार चक्कर पूरे करने होंगे। दौड़ में सफल अभ्यार्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसमें चेस्ट, हाइट बीम, लंबी कूद और जिग-जैग में सफलता हासिल करनी होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - युवती को कर दिया बदनाम: मंगेतर के पास विदेशी नंबर से आया मैसेज, लिखा था कुछ ऐसा; टूट गया रिश्ता