फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anjali murder case Daughter sent to girl child protection home Police looking for mobile

अंजलि हत्याकांड:  बालिका संरक्षण गृह भेजी गई बेटी, नहीं मिलने आया पिता; पुलिस तलाश रही मोबाइल

Tue, 13 Jun 2023 10:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 10:33 PM IST
सार

 सिकंदरा में हुए अंजलि बजाज हत्याकांड में आपराधिक षड्यंत्र की आरोपी बेटी को बालिका संरक्षण गृह भेजा गया है। अब पुलिस अंजलि की मोबाइल की भी तलाश कर रही है। इसके लिए  हत्यारोपी प्रखर और शीलू को रिमांड पर लेगी।
 

विज्ञापन
Anjali murder case Daughter sent to girl child protection home Police looking for mobile
अंजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कारोबारी की पत्नी अंजलि बजाज की हत्या में दो आरोपियों प्रखर गुप्ता और शीलू को जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को मृतका की 15 वर्षीय बेटी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसको गाजियाबाद के महिला बालिका संरक्षण गृह भेजा गया है। मृतका का मोबाइल और वारदात के समय पहने आरोपियों के कपड़े अब तक बरामद नहीं हो सके हैं। इसके लिए पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि हत्या की साजिश में मृतका की बेटी भी शामिल थी। इसलिए केस में उसे भी आरोपी बनाया गया है। उसे प्रखर गुप्ता ने अपने जाल में फंसा रखा था। किशोरी ने अपने बयान में जानकारी दी है। इस पर उसके बयान भी कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद मुकदमे में पाॅक्सो एक्ट की धारा की वृद्धि की जा सकती है।
विज्ञापन


मृतका अंजलि का मोबाइल नहीं मिला है। आशंका है कि आरोपियों ने मोबाइल को हत्या के बाद भागते समय कहीं फेंका होगा। इसके साथ ही आरोपियों ने अंजलि पर चाकू से प्रहार किए थे। इस दौरान उनके कपड़ों पर खून लगा होगा। आरोपियों से घटना के दिन पहने हुए कपड़े भी बरामद किए जाएंगे। इसके लिए उन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के इन शहरों में चरम पर गर्मी का सितम: पारा पहुंचा @ 44.5 डिग्री, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

बेटी से मिलने नहीं आए पिता

मां की हत्या की साजिश में बेटी के शामिल होने का पता चलने से हर कोई हैरत में है। बेटी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के दौरान भी पिता नहीं आए। उसे पुलिस बोर्ड के समक्ष लेकर पहुंची थी। इसके बाद बालिका संरक्षण गृह पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: नहाते हुए युवती का वीडियो बनाया, धमकी देकर रुपये भी ऐंठे; उसके बाद जो किया...जीते जी मर गई वो

रिकवर कराएंगे मोबाइल का डाटा

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रखर ने अपने मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया है। इसे रिकवर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। मोबाइल मिलने वाला डाटा विवेचना में महत्वपूर्ण साक्ष्य बनेगा।

ये भी पढ़ें -  यूसुफ बना अमित: हिंदू बनकर फंसाई युवती, शादी के लिए रखी थी धर्म परिवर्तन की शर्त; आरोपी गिरफ्ता

सामान्य कैदियों के बीच रखे गए दोनों

जेल सूत्रों ने बताया कि प्रखर और शीलू को सामान्य कैदियों की बैरक में रखा गया है। उन पर नजर रखी जा रही है। उनसे अब तक कोई मिलने भी नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed