फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Department News Summer Season Risk In agra and nearest Cities Of Up

यूपी के इन शहरों में चरम पर गर्मी का सितम: पारा पहुंचा 44.5 डिग्री, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Tue, 13 Jun 2023 09:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 09:51 PM IST
सार

35 डिग्री से शुरू हुआ जून महीने का तापमान मंगलवार को 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री से बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच चुका है।
 

विज्ञापन
Weather Department News Summer Season Risk In agra and nearest Cities Of Up
तापमान 44.5 डिग्री के पास पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा सहित एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा में पूरी जून गर्मी का पारा हाई रहा। वहीं आगरा में मंगलवार का दिन जून में इस माह का सबसे गर्म दिन रहा। 35 डिग्री से शुरू हुआ जून महीने का तापमान मंगलवार को 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री से बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में दिन और रात के तापमान का फासला कम होने से गर्मी की तीव्रता और ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार को शहर का तापमान और बढ़ने की संभावना है। लू के थपेड़े परेशान कर सकते हैं।

विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर तेज धूप से त्वचा झुलसती महसूस हुई। बुधवार को भी गर्मी के प्रकोप से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने लू के प्रकोप से बचने के लिए दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। ऐसे में बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती सुबह 10 से शाम छह बजे तक घर से बाहर न निकलें तो ही बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सात बजे के बाद ही मौसम में गर्मी महसूस होने लगी। सुबह 8 बजे की धूप ही चुभने लगी। दोपहर में जब तापमान 44.5 डिग्री पर पहुंचा तो छतों पर रखीं पानी की टंकियों का पानी खौलता महसूस होने लगा। दिन भर लू के थपेड़ों ने राहगीरों को परेशान किया। 

विज्ञापन

बेवजह घर से निकलने से बचें

चिकित्सकों की मानें तो बढ़ता हुआ पारा बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। लिहाजा सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। घर से बाहर निकलें तो हाथ, मुंह और सिर को ढककर बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ लेना बिल्कुल न भूलें। हर एक घंटे में पानी पीते रहें। मौसमी फलों का सेवन करें और बाजार का तला-भुना भोजन खाने से परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed